Bihar Local News Provider

हथुआ: मीरगंज में सात साल की मासूम से दुष्कर्म

मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सात साल की मासूम बच्ची को उसके चचेरे चाचा ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। बच्ची के दुष्कर्म के बाद उसके चाचा ने उसे यह बात किसी से नहीं बताने को कहा था। लेकिन घटना के दो दिन बाद गुरुवार को बच्ची की तबीयत काफी बिगड़ गई और उसे पीड़ा शुरू हो गई। परिजन के पूछने पर बच्ची ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दिया। जिसके बाद परिजनों ने बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल पहुंची महिला थाना की पुलिस बच्ची का बयान दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।
बताया जाता है कि सात साल की एक बच्ची मंगलवार को अपने घर में अकेली थी। बच्ची के पिता व मां व अन्य सदस्य किसी काम से कहीं गए हुए थे। घर में अकेले बच्ची को देखकर उसका चचेरा चाचा उसके पास पहुंच गया तथा बहला फुसला कर उसे एक कमरे में ले जाकर बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। दुष्कर्म करने के बाद चचेरे चाचा ने बच्ची को यह बात किसी से नहीं कहने के लिए कहा। इसी बीच दुष्कर्म की शिकार बनी बच्ची की तबीयत गुरुवार को बिगड़ गई। परिजन ने बच्ची से पूछताछ किया तो उसने इस घटना की जानकारी दिया। इसके बाद परिजन ने बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पहुंची महिला थाना की पुलिस ने बच्ची का बयान दर्ज किया। पुलिस आरोपित चचेरे चाचा को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।


Comments

One response to “हथुआ: मीरगंज में सात साल की मासूम से दुष्कर्म”

  1. […] को मासूम बच्ची के बयान को दर्ज कराया. अस्पताल में स्थिति में सुधार होने के ब…. लहूलुहान होकर बेटी जब घर पहुंची तो […]