Bihar Local News Provider

बरौली : जानलेवा हमले में एक परिवार की चार महिलाएं घायल

बरौली थाना क्षेत्र के मलिकाना गांव में पूर्व से चल रहे भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने हमला कर एक ही परिवार की चार महिलाओं को घायल कर दिया। घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार मलिकाना गांव की नैना देवी अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी। इसी बीच गांव के श्रृंगार महतो के नेतृत्व में चार लोग महिला के दरवाजे पर पहुंच गए तथा उसे गाली-गलौज करने लगे। गाली देने का विरोध करने पर श्रृंगार महतो तथा उनके साथ आए लोगों ने नैना देवी पर हमला कर दिया। इस हमले में नैना देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को बचाने के लिए जब उनकी बहू कमलावती देवी तथा तारा देवी के अलावा पोती गुड़िया कुमारी पहुंची तो उन्हें भी धारदार हथियार से मारकर घायल कर हमलावर भाग निकले। आसपास के लोगों ने चारों महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गुड़िया कुमारी की हालत ¨चताजनक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। घटना को लेकर नैना देवी के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें श्रृंगार महतो तथा विक्रम महतो सहित चार लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।