Bihar Local News Provider

बाढ़ का कहर – बरौली प्रखंड मुख्यालय में बाढ़ से मची तबाही, बीडीओ आवास घुसा पानी

मांझा के पुरैना में सारण तटबंध टूटने के बाद बरौली प्रखंड की देवापुर पंचायत के सभी गांवों के साथ ही अब प्रखंड मुख्यालय बाढ़ की भीषण चपेट में आ गया है। बीडीओ आवास, प्रखंड कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नगर पंचायत कार्यालय सहित सभी कार्यालयों में व पदाधिकारियों के आवास में बाढ़ का पानी घुस गया है। बरौली नगर पंचायत के सभी 21 वार्ड में बाढ़ का पानी बह रहा है। लोग अपने घरों की छत पर शरण लिए हुए हैं। बाढ़ का पानी पूरे नगर में फैलने से हर तरफ अफरा तफरी मची हुई है।
[the_ad id=”11915″]
गुरुवार की रात मांझा के पुरैना के समीप सारण मुख्य तटबंध टूटने के बाद बाढ़ का पानी तटबंध की तरफ के गांवों को डुबोते हुए एनएच 28 के पुल के अंदर से तेज से बरौली प्रखंड के गांवों में बहने लगा। बरौली प्रखंड के देवापुर गांव के साथ ही देवापुर पंचायत के सभी गांवों में बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हो गए हैं। बाढ़ का पानी देवापुर पंचायत से होते हुए शुक्रवार को बरौली प्रखंड मुख्यालय पहुंच गया। शुक्रवार की रात पानी और भरने से प्रखंड कार्यालय बरौली, थाना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नगर पंचायत कार्यालय, बीडीओ आवास सहित सभी सरकारी कार्यालय व पदाधिकारियों के आवास में घुस गया। बाढ़ का पानी भरने से बरौली नगर पंचायत के सभी 21 वार्ड बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। नगर रतन सराय, मोहनपुर, फतेहपुर, आदर्श नगर, मालिकाना, जाफर टोला, सुंदर नगर, संदली में घुटने भर पानी बह रहा है। नगर पंचायत क्षेत्र में तबाही मचाते हुए बाढ़ का पानी बरौली प्रखंड के खजुरिया, बघे•ाी पंचायत के बलहा, खरबनवा टोला, पचरुखिया, पिपरा में कहर मचाते हुए सिधवलिया प्रखंड की शेर पंचायत में तेजी से फैल रहा है।