Gopalganj News – गोपालगंज न्यूज़

बाढ़ का कहर – बाढ़ पीड़ितों के लिए एनएच पर ही खोले जाएंगे कम्युनिटी किचन

गंडक नदी के दबाव से सारण तटबंध टूटने के बाद बरौली, मांझा प्रखंड व बैकुंठटपुर के कई पंचायत बाढ़ से पूरी तरह से प्रभावित हो गए। जिला प्रशासन एनडीआरएफ की टीम के सहयोग से बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालने का कार्य कर रही है। बाढ़ पीड़ितों के लिए एनएच 28 पर कम्युनिटी किचन खोला जाएगा, ताकि सभी बाढ़ पीड़ित परिवार को समय पर भोजन मिल सकें। ये बातें बरौली प्रखंड के देवापुर गांव पहुंचे सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने कहीं। देवापुर गांव के लोगों को बाहर निकालने के लिए किए जा रहे बचाव कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन, डीएम अरशद अजीज, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी व पूर्व विधायक मंजीत सिंह ने एनडीआरफ की टीम से बात कर लोगों को बाहर निकालने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन ने बाढ़ पीड़ितों से किया
[the_ad id=”11915″]
सांसद ने बाढ़ पीड़ितों को आश्वासन दिया कि सरकार आप लोगों के रहने व खाने की पूरी व्यवस्था करने का कार्य कर रही है। एनएच 28 पर देवापुर गांव के समीप कम्युनिटी किचन जिला प्रशासन के द्वारा खोला जाएगा। जहां सभी बाढ़ पीड़ितों को भोजन मिलेगा। साथ ही जरुरत के हिसाब से कम्युनिटी किचन की संख्या बढ़ाई जाएगीह। वहीं डीएम अरशद अजीज ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए मेडिकल कैंप व मवेशियों के लिए चारा की व्यवस्था भी कराई जाएगी। इस दौरान पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह ने सभी बाढ़ पीड़ितों के बीच पॉलीथिन सीट, अनाज व नगद राशि का वितरण करने की मांग जिला प्रशासन से की।
[the_ad id=”11915″]