Bihar Local News Provider

मीरगंज: पुलिस के साथ दुर्व्यवहार मामले में प्राथमिकी दर्ज, आरोपित गिरफ्तार

पुलिस प्रशासन के साथ हाथापाई करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के खिलाफ मीरगंज थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक मीरगंज स्थित वार्ड संख्या आठ के निवासी राधेश्याम प्रसाद का पुत्र कृष्णा कुमार है। वह अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर विद्युत केंद्र मीरगंज की तरफ से साहूजैन रेलवे ढाला पहुंचा। जहां मौके पर पुलिस वाहन जांच कर रही थी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। इस दौरान उसने पुलिस के साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी। इसी क्रम में उसके अन्य दो साथी भागने में सफल रहे। वहीं युवक को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जहां प्राथमिकी दर्ज करने के बाद न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया। साथ ही उसके अन्य दो साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

https://gopalganj.org/satta-sangram/13730/