Bihar Local News Provider

मांझा – फरार चल रहे बीडीसी सदस्य ने कोर्ट में किया सरेंडर

मांझागढ़ थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक माह पूर्व एक युवक को अगवा कर उसकी पीट पीटकर हत्या करने के मामले में फरार चले एक बीडीसी सदस्य ने शनिवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने के बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपित बीडीसी सदस्य को जेल भेज दिया। पुलिस अब आरोपित बीडीसी सदस्य को रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है।
[the_ad id=”13131″]
करीब एक माह पूर्व शाहपुर गांव निवासी मुन्ना यादव को कुछ लोगों के घर से अगवा कर उसकी जमकर पिटाई कर नहर के किनारे फेंक दिया गया था। इस घटना के बाद मुन्ना यादव को इलाज के लिए गोरखपुर में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई। इस हत्याकांड में युवक के स्वजन ने बीडीसी सदस्य राजेंद्र यादव सहित छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
[the_ad id=”13129″]
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपित बीडीसी सदस्य फरार हो गया। पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। पुलिस के दबिश को देखते हुए इसी बीच शनिवार को आरोपित बीडीसी सदस्य राजेंद्र यादव ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने के बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने इसे जेल भेज दिया। आरोपित बीडीसी सदस्य के सरेंडर करने के बाद पुलिस ने अब इसे रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है।
[the_ad id=”13285″]