Bihar Local News Provider

मांझा के कोल्हुआ श्रीरामपुर गांव में खैनी नहीं देने पर अधेड़ के निजी अंग में डाला टार्च

गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के कोल्हूआ श्रीरामपुर गांव में सोमवार की रात जन्मदिन पार्टी में गए एक अधेड़ से गांव के कुछ युवकों ने खैनी की डिमांड की। इस बीच खैनी नहीं देने पर अधेड़ के मल त्याग के रास्ते में युवकों ने टार्च डाल दिया। इस दौरान मल त्याग के रास्ते टार्च अधेड़ के पेट में चला गया। जिसके बाद अधेड़ की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद अधेड़ को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सक ने रेफर कर दिया। इस दौरान स्वजन ने अधेड़ को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां आपरेशन के बाद जलते हुए टार्च को बाहर निकाला गया। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

बताया जाता है कि कोल्हुआ श्रीरामपुर गांव निवासी रामनाथ महतो अपने ही गांव में सोमवार की देर रात एक जन्मदिन पार्टी में गए थे। इस दौरान वहां पूर्व से मौजूद कुछ युवकों ने रामनाथ महतो से खैनी मांगी। इस दौरान रामनाथ महतो ने कहा कि उनके पास खैनी नहीं है। जिससे नाराज होकर चार युवक रामनाथ महतो को अपने साथ लेकर खेत की तरफ चले गए। जहां रामनाथ महतो का पैंट खोलकर मल त्याग के रास्ते से टार्च डाल दिया। बाद में आनन-फानन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल में अधेड़ के पेट में गए टार्च को बाहर नहीं निकाला जा सका। जिसके बाद शहर के कालेज रोड स्थित एक निजी अस्पताल में अधेड़ के पेट से टार्च को चिकित्सक ने आपरेशन के बाद निकाला दिया। इस दौरान करीब 12 घंटे से अधिक समय तक पेट में टार्च रहने के बाद भी वह जल रहा था। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मांझा थानाध्यक्ष विशाल आनंद मामले की जांच करने में जुट गए है। थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि अधेड़ का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Kuchaikote