Bihar Local News Provider

भोरे – जुमा नमाज़ पढ़ने जा रहे शख्स को दिन-दहाड़े गोली मार बाइक व मोबाइल लूटी

[the_ad id=”13285″]
विधानसभा चुनाव की जारी प्रक्रिया के दौरान प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए अपराधियों ने मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे अधेड़ को एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने दिन-दहाड़े गोली मारकर उसकी बाइक व मोबाइल लूट ली। घटना के बाद अफरा- तफरी मच गई।
[the_ad id=”13129″]
आसपास के लोगों ने घायल को तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भोरे पहुंचाया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। विधानसभा चुनाव को लेकर अर्द्धसैनिक बलों के सहयोग से पुलिस जगह-जगह वाहन चेकिंग कर रही है। ऐसे में इस घटना को पुलिस के लिए चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।
[the_ad id=”13287″]
बताया जाता है कि थाने के सिसई मकतब टोला रसीद शेख के 45 वर्षीय पुत्र अफजल मियां शुक्रवार को करीब 12 बजे दिन में घर से नमाज पढ़ने के लिए बाइक से मिश्रौली मस्जिद जा रहे थे। इसी बीच दमकिया पौधा के समीप एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनको रुकने का इशारा किया। उनके रुकते ही बदमाश बाइक छिनने की कोशिश करने लगे। इसका विरोध करने पर अपराधियों ने उनके ऊपर दो गोली दागकर उनकी बाइक व मोबाइल लूट कर हथियार लहराते हुए आराम से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भोरे पहुंचाया।
[the_ad id=”13286″]
जहां से चिंताजनक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। प्राथमिक उपचार करने वाले रेफरल अस्पताल के डॉक्टरों ने अधेड़ के शरीर में दो गोली लगने की बात बताई। घटना की सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में छापेमारी शुरू कर दी गई है।
[the_ad id=”13131″]