Bihar Local News Provider

55 साल के शाहरुख खान का फैन्स ने केक काटकर मनाया जन्मदिन

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज 2 नवंबर को 55 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर उनके  फैंस काफी उत्साहित हैं। शाहरुख हर साल जन्मदिन के दिन अपने घर की बालकनी में आकर फैंस से मुलाकात करते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। कोरोना वायरस महामारी के कारण उन्होंने अपने फैंस से घर में ही रहने की अपील की है और वर्चुअली उनका जन्मदिन सेलीब्रेट करनी की सलाह दी है। फैंस ने उनकी बात मानी है और रात 12 बजे से ही इंटरनेट पर उनके फैंस ने जन्मदिन मनाना शुरू कर दिया।

कुचायकोट प्रखंड के गोपालपुर गांव में शाहरुख के फैंस ने घर पर उनके नाम का केक काटा है और अपने पसंदीदा स्टार का जन्मदिन सेलीब्रेट किया है। बता दें कि शाहरुख ने हाल में ही ट्विटर पर अपने फैंस को एक ट्वीट के माध्यम से कहा था कि सभी को अपने घर पर रहना है और किसी भी हालत में बाहर नहीं निकलना है। चाहें उनका जन्मदिन हो या फिर कोई और वजह, कोई भी भीड़ का हिस्सा नहीं बनेगा।