Bihar Local News Provider

फुलवरिया में एक ही रात में तीन ग्रामीणों की मौत से मातम

स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के फुलवरिया गांव में एक ही रात में हुए तीन ग्रामीणों की मौत से गांव में सनसनी फैल गई है। गुरुवार की देर रात विष्णु शुगर मिल गोपालगंज का कर्मचारी राम कैलाश साह गोंड (50 वर्ष), बृज बिहारी साह (75 वर्ष) व ललन प्रसाद यादव (45 वर्ष) की मौत हो गई। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि तीनों की स्वाभाविक मौत हुई है या फिर दूसरे कारणों से। इधर,मृतकों के परिजनों पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय रेफरल अस्पताल फुलवरिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि इसकी रिपोर्ट वरीय पदाधिकारियों को भेजी गई है। स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह कुशवाहा ने एक साथ तीन लोगों की मौत पर शोक प्रकट किया है।

phulwariya