Bihar Local News Provider

गोपालगंज में लूटपाट का विरोध करने पर युवक को चाकू घोंपा

शहर के वीएम मैदान के समीप रविवार की शाम बाजार से सब्जी खरीद कर घर लौट रहे एक युवक को बदमाशों ने घेरकर उसके पास मौजूद मोबाइल व पैसा लूटने का प्रयास किया। युवक ने जब लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसपर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जाता है कि हजियापुर वार्ड संख्या दस निवासी विश्वजीत शर्मा शहर के बड़ी बाजार से सब्जी खरीद कर पैदल की अपने घर लौट रहा था। रास्ते में वीएम मैदान के समीप रात के अंधेरे में कुछ बदमाश उन्हें घेरकर उनके पास मौजूद मोबाइल व पैसा लूटने का प्रयास करने लगे। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने उनके पीठ में चार जगह व पैर में दो जगहों पर चाकू से मार दिया। इसके वह शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से जख्मी हालत में युवक को आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

जहां उसका इलाज चिकित्सकों की देखरेख में शुरू कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार सदर अस्पताल पहुंचे तथा घायल युवक का बयान दर्ज किया। नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने कहा कि लूटपाट करने वाले बदमाशों को चिन्हित कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। सभी दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Kuchaikote