Bihar Local News Provider

गोपालगंज में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 17 हुई

गोपालगंज में जहरील शराब ने तांडव मचाया है। गोपालगंज में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो गई है। बुधवार को आठ लोगों की मौत हुई थी।

गुरुवार की सुबह तक यह संख्या 17 हो गई। महम्मदपुर थाने के महम्मदपुर गांव में सात लोग बीमार हैं। हालांकि प्रशासन ने अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि की है। प्रशासन मौत को संदिग्ध बता रहा है जबकि मृतकों के परिजनों व ग्रामीणों ने जहरीली शराब से मौत होने की बात कही है। उधर बेतिया में आठ लोगों की शराब से जान चली गई। इससे दोनों जिलों में अब तक 25 की मौत हो चुकी है।

एसपी आनंद कुमार ने बताया कि संदिग्ध मौत के मामले की तफ्तीश की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम व एसएफएल जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि आखिर लोगों की मौत किस वजह से हुई है। मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूर्व विधायक व जनतादल यू के प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत कुमार सिंह ने मृतकों के परिजनों से मिलने के बाद बताया कि पिछले 24 घण्टे में 17 लोगों की मौत हुई है। परिजन व ग्रामीण शराब पीने से मौत हो जाने की बात कह रहे हैं। प्रशासन को सभी के मौत के कारणों की जांच कर स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर इतने लोगों की मौत कैसे हुई है। यह सरकार को बदनाम करने की साजिश है। इस साजिश में शामिल लोगों से सरकार सख्ती से निपटेगी।

इन लोगों की जान गई

1. दुर्गा शर्मा, हसनपुर बालरा
2. मोहन राम, लोहिजरा
3. रमेश राम मंगोलपुर
4. इंदरजीत राम मंगोलपुर
5. चन्द्रमा राम मंगोलपुर
6. चुन्नू पाण्डेय बुचेया
7. योगेंद्र महतो बुचेया
8. संतोष कुमार साह महम्मदपुर
9. छोटे लाल प्रसाद महम्मदपुर
10. छोटेलाल सोनी महम्मदपुर रसौली पानापुर
11. मुकेश राम महम्मदपुर
12. रामबाबू यादव महम्मदपुर
13. ज्ञानचंद राम हकाम
14. राजमोहन राम हकाम
15. सूरज राम, महम्मदपुर
16. बलिराम राम, महम्मदपुर
17. मेवालाल साह, कर्णकुदरिया, मशरख, सराण

https://gopalganj.org/city-news/14542/