Bihar Local News Provider

गोपालगंज में कुख्यात बदमाश सुरेश यादव को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

गोपालगंज जिले के नगर थाने के कुकुरभुका गांव में गुरुवार की सुबह करीब सात बजे कुख्यात बदमाश सुरेश यादव को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने सीने में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया।
[the_ad id=”13129″]
बताया गया है कि कुख्यात बदमाश सुरेश यादव अपने दरवाजे पर टहल रहा था। इस बीच बाइक पर सवार अपराधी वहां पहुंचे और सुरेश यादव को ताबड़तोड़ तीन गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।
[the_ad id=”13285″]