Bihar Local News Provider

गोपालगंज के माँझा में लूटपाट करने वाले गिरोह का एक शातिर सदस्य गिरफ्तार

स्थानीय थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव समीप एनएच 27 पर पुलिस ने छापेमारी कर लूटपाट करने व हथियारों की तस्करी करने के मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि रविवार को मांझागढ़ थानाध्यक्ष विशाल आनंद के नेतृत्व में पुलिस ने भोजपुरवा गांव के पास एनएच 27 पर छापेमारी कर उक्त गांव के जावेद आलम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित पर हाइवे पर ट्रक लूटने व राहगीरों के साथ लूटपाट करने व हथियारों की तस्करी करने के मामलो में आरोपित था। वह पिछले तीन माह से फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि जावेद आलम पर हाईवे पर लूटपाट करने व हथियारों कि तस्करी करने के साथ स्मैकर का कई मामले दर्ज है। वह सफी आलम गिरोह का सक्रिय सदस्य था। पुलिस की नजरों से पिछले तीन माह से गिरफ्तार फरार चल रहा था। रफ्तार आरोपित से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है।

https://gopalganj.org/manjha/13964/