Bihar Local News Provider

गोपालगंज के फुलवरिया में लीची तोड़ने के विवाद में आठ जख्मी, 21 नामजद

श्रीपुर ओपी के मगहां गांव में एक किशोर द्वारा बागीचे से लीची तोड़ने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गए। घायलों को रेफरल अस्पताल फुलवरिया में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर से तीन लोगों को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

घायलों में एक पक्ष से नंद किशोर सिंह ,उनका पुत्र श्लोक कुमार सिंह, आनंद कुमार सिंह, श्रीकांत सिंह व कृष्णा सिंह शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से शिव शंकर सिंह की पत्नी सुगांति देवी, अल्का कुमारी, रविंद्र कुमार सिंह शामिल हैं। मामले में दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रथम पक्ष की तरफ से घायल आनंद कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बड़ा बाबू सिंह, अंजनी कुमारी, रामाशंकर सिंह, शिव शंकर सिंह, साहित 14 को नामजद किया । वहीं दूसरे पक्ष से घायल सुगांती देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए रितेश कुमार, कृष्णा सिंह, आनंद कुमार सिंह, जनक सिंह, संजय कुमार सिंह व योगेंद्र सिंह को नामजद किया है। ओपी अध्यक्ष नागेंद्र कुमार सहनी ने बताया कि मामले में एक पक्ष के आरोपित बड़ा बाबू सिंह, गुड्डू कुमार सिंह व टुनटुन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया है।

https://gopalganj.org/city-news/14239/