Bihar Local News Provider

गोपालगंज के कुचायकोट में सेवानिवृत लिपिक की हत्या में पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

गोपालपुर थाना क्षेत्र के राजापुर बाजार के पास हुई सेवानिवृत लिपिक की हत्या व उनकी पुत्री को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल किए जाने के मामले में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस आपराधिक मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपित को पुलिस ने पूछताछ के बाद रविवार को जेल भेज दिया। फरार तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।

बताया जाता है कि अपराधियों के गोली के शिकार बने सेवानिवृत लिपिक बद्री ठाकुर के पुत्र जितेंद्र ठाकुर के बयान पर पुलिस ने राजापुर गांव निवासी गणपति ठाकुर, गौतम ठाकुर, पंकज राय, देवेंद्र राय व बिगन राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने बिगन राम व गौतम ठाकुर को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। प्राथमिकी में सेवानिवृत लिपिक के पुत्र जितेंद्र ठाकुर ने सभी आरोपितों पर पूर्व से साजिश कर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस ने फरार आरोपी पंकज राय, देवेंद्र राय व गणपति ठाकुर की तलाश में छापेमारी अभियान चला रही है। सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस यूपी सहित अन्य जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

गोलीबारी की घटना के बाद राजापुर बाजार पर पसरा रहा सन्नाटा:

गोपालपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में सेवानिवृत लिपिक की गोली मार कर हत्या करने की घटना के बाद राजापुर बाजार की अधिकांश दुकानें रविवार को बंद रही। गोलीबारी की घटना के बाद राजापुर बाजार पर सामानों की खरीदारी करने आने से भी लोग कतरा रहे हैं। बताया जाता है कि गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस राजापुर बाजार कैंप कर सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होने दावा कर रही है। लेकिन घटना के बाद राजापुर गांव के लोग काफी दहशत में है।

अपनी सुविधानुसार आप गोपालगंज समाचार को अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी follow कर सकते हैं-
twitter:
https://twitter.com/GopalganjKhabar

facebook:
https://facebook.com/GopalganjOfficial

instagram:
https://instagram.com/GopalganjNews

youtube:
https://youtube.com/channel/UC3YFWPadJowXdHiSYMLuttg

Kuchaikote