Bihar Local News Provider

गोपालगंज के कटेया में ससुराल गए युवक को बदमाशों ने गर्दन काटकर मार डाला

कटेया थाने के बेइली दसौंधी गांव में ससुराल गए युवक की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने हत्या करने के बाद युवक के बाएं हाथ की पांचों अंगुलियों को भी काट दिया। युवक सोने की अंगूठी पहने हुए था। अगूंठी के साथ उसके गले से करीब डेढ़ लाख रुपए की सोने की चेन भी गायब है। मृतक फुलवरिया थाने के कंठी बथुआ गांव के सूर्यनाथ ठाकुर का पुत्र आनंद शर्मा उर्फ जुगुन था।

घटना की सूचना मिलने के बाद कटेया थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आनंद शर्मा अपने परिवार के साथ पटना में रहता था। चचेरी साली की शादी में शामिल होने के लिए वह अपनी पत्नी रंभा देवी, पुत्र राहुल व रूपेश के साथ पटना से 28 मई को अपने गांव न जाकर सीधे ससुराल चला गया। ससुराल में तिलक समारोह में शामिल होने के बाद वहीं रुक गया था। पांच जून को उसकी साली की बारात आई थी। ससुराल के सभी लोग शादी में व्यस्त थे। ससुराल के लोगों ने बताया कि रात के करीब 12 बजे एक शख्स उसे घर से बुलाकर अपने साथ बाइक से लेकर गया। ससुरालवालों को लगा कि घर से जहां बारात रुकी हुई है, वहां उसे लेकर जा रहा है। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। रात में शादी संपन्न होने के बाद परिवार के लोग सोने जा रहे थे। इस बीच शादी में आईं कुछ महिलाएं शौच के लिए घर से बाहर खेत की ओर गईं। वहां झाड़ी की ओर जैसे ही महिलाएं पहुंची कि आनंद का शव देखा। इसके बाद शोर मचाना शुरू कर दिया। फिर लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

https://gopalganj.org/city-news/975/


Comments

One response to “गोपालगंज के कटेया में ससुराल गए युवक को बदमाशों ने गर्दन काटकर मार डाला”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *