Bihar Local News Provider

गोपालगंज के उचकागांव में बदमाशों ने दहीभाता पंचायत की मुखिया के पुत्र पर की फायरिग

उचकागांव थाना क्षेत्र के दहीभाता गंडक नहर के समीप पंचमुखी मोड़ पर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने दहीभाता पंचायत की मुखिया के पुत्र पर पिस्तौल से फायरिग कर दी। इस फायरिग में बाएं कंधे में गोली लगने से मुखिया पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जाता है कि उचकागांव प्रखंड की दहीभाता पंचायत की मुखिया इंदुबाला तिवारी के निधन के बाद दहीभाता गांव निवासी इस पंचायत की उप मुखिया चिता देवी ने मुखिया पद का प्रभार ग्रहण किया। मुखिया चिता देवी के पुत्र पिटू यादव रविवार की रात करीब नौ बजे दहीभाता बाजार से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गंडक नहर के समीप पंचमुखी मोड़ पर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने इन पर पिस्तौल से फायरिग कर दी। इस फायरिग में बाएं कंधे में गोली लगने से मुखिया पुत्र पिटू यादव गिर पड़े। इसी बीच बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। गोली की आवाज सुन मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायल मुखिया पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायल की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पहुंची पुलिस ने घायल के स्वजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। इस घटना को लेकर समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई थी। बताया जाता है कि गोरखपुर के एक अस्पताल में रविवार की देर रात चिकित्सकों ने आपरेशन कर मुखिया पुत्र के कंधे में फंसी गोली को निकाल दिया है। मुखिया पुत्र की हालत अब खतरे से बाहर बताई जाती है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

मुखिया पुत्र पर फायरिग की मुखिया संघ ने की निदा:

दहीभाता पंचायत की मुखिया चिता देवी के पुत्र रेल कर्मी पिटू यादव पर बदमाशों द्वारा की गई फायरिग की प्रखंड मुख्यालय संघ ने निदा की है। मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अच्छेलाल यादव ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों पर आए दिन हमले हो रहे हैं। इस घटना की जितनी निदा की जाय कम होगी। सरकार प्रतिनिधियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए। घटना की निष्पक्ष जांच कराकर दोषितयों को सजा दिलाई जाए। मुखिया मोहन लाल प्रसाद, रहमत अली, संतोष कुमार राजा, प्रमोद मांझी, लक्ष्मण चौधरी, अरविद यादव, रमेश यादव ने भी इस घटना की निदा किया है।

बदमाशों के लिए सेफजोन बनता जा रहा है पंचमुखी मोड़:

थाना क्षेत्र के दहीभाता गांव स्थित पंचमुखी मोड़ पर मुखिया पुत्र पिटू यादव पर फायरिग कर बदमाशों के दहशत फैला दिया है। इस घटना के बाद पंचमुखी मोड़ फिर चर्चा में आ गया है। पंचमुखी मोड़ पर करीब एक साल पहले उचकागांव थाना क्षेत्र के बरगछिया गांव निवासी अधिवक्ता टुनटुन अकेला को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इस मोड़ पर बदमाश अब तक कई लोगों की बाइक लूट चुके हैं। पंचमुखी मोड़ बदमाशों के लिए सेफ जोन बनता जा रहा है।

Kuchaikote