Bihar Local News Provider

कुशीनगर के बनकटा पुल की रेलिग में टकराने से बाइक सवार किशोर की मौत, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल, दोनों युवक कटेया के

यूपी के सीमावर्ती इलाके के कुशीनगर जिले के बनकटा पुल की रेलिग में रविवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। इस हादसे में कटेया थाना क्षेत्र के नगर के वार्ड संख्या दस निवासी बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

गोपालगंज समाचार
गोपालगंज समाचार

बताया जाता है कि कटेया नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 10 निवासी गामा कुशवाहा के पुत्र 15 वर्षीय अनिल कुशवाहा उनके पड़ोसी वासुदेव तुरहा के पुत्र 18 वर्षीय गौतम तुरहा शनिवार की रात्रि बाइक से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला अंतर्गत पटहेरवा थाना क्षेत्र के बनकटा बाजार की तरफ से अपने घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर यूपी व बिहार की सीमा पर स्थित सोता नदी पर बने बनकटा पुल की रेलिग से जाकर टकरा गई। इस हादसे में किशोर अनिल कुशवाहा एवं गौतम तुरहा दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों घायलों को कटेया रेफरल अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख अनिल कुशवाहा को गोरखपुर व गौतम कुशवाहा को देवरिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया। किशोर अनिल कुशवाहा की गोरखपुर ले जाने के दौरान मौत हो गई। मृतक किशोर दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई धनु कुशवाहा आंख से अंधा है। छोटे के कंधों पर ही परिवार की सारी जिम्मेवारी थी। उनके पिता गामा कुशवाहा दिल्ली में एक निजी कंपनी में मजदूरी का कार्य करते हैं। अनिल कुशवाहा की मौत खबर सुन स्वजन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

Kuchaikote