Bihar Local News Provider

थावे- थावे महोत्सव का उद्घाटन आज, तैयारी पूरी

दो दिनों तक चलने वाले थावे महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शुक्रवार की शाम महोत्सव का उद्घाटन होगा। महोत्सव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर आने वाले मार्ग में दो स्थानों पर ड्राप गेट बनाए गए हैं। अलावा इसके कार्यक्रम स्थल के समीप वाच टावर भी स्थापित किया गया है। महोत्सव के दौरान पूरी व्यवस्था की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। जो शुक्रवार से लेकर महोत्सव के समापन तक चौबीस घंटे कार्य करेगा।
थावे दुर्गा मंदिर के समीप स्थित होमगार्ड मैदान में आयोजित होने वाले थावे महोत्सव की शुक्रवार को पूरे दिन तैयारियां चलती रही। कई प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर की गई तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। अलावा इसके मंच निर्माण से लेकर पंडाल आदि बनाए जाने के कार्य की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने मंच पर आकर्षक लाइ¨टग के प्रबंध का निर्देश दिया। अलावा इसके लोगों के बैठने के लिए की जा रही व्यवस्था का भी जायजा लिया। शुक्रवार को महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद देश के कई नामी गायक सुरों का जादू बिखेरेंगे। दो दिनों के इस कार्यक्रम में प्रख्यात गायक विनोद राठौर के अलावा भोजपुरी गायक व अभिनेता रहे मनोज तिवारी के अलावा कई कलाकार प्रस्तुति देंगे।
शाम पांच बजे होगा महोत्सव का आगाज
थावे महोत्सव का आगाज शुक्रवार की शाम पांच बजे किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में सूबे के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को उद्घाटनकर्ता के तौर पर आमंत्रित किया गया है। अलावा इसके सूबे के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार मुख्य अतिथि तथा स्वास्थ्य मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री मंगल पाण्डेय विशिष्ट अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम में सांसद जनक राम के अलावा सभी विधायक व विधान पार्षद को भी आमंत्रित किया गया है।
चलाई जाएंगी निश्शुल्क बसें
महोत्सव को देखते लिए लोगों के पहुंचने के लिए प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता व्यवस्था की गई है। इसके लिए गोपालगंज से थावे तथा मीरगंज से थावे के बीच तीन-तीन बसें ¨रग राउंड के आधार पर चलेंगी। इन बसों का परिचालन लगातार किया जाएगा। ताकि यहां आने व जाने में लोगों को सुविधा हो सके। अलावा इसके कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। ताकि निजी वाहन से पहुंचने वाले लोगों के वाहन को सुरक्षित पार्क किया जा सके। इनसेट
छह साल से आयोजित हो रहा थावे महोत्सव
वर्ष 2012 यानि पिछले छह साल से थावे दुर्गा मंदिर के समीप होमगार्ड मैदान में थावे महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस साल महोत्सव का सातवां वर्ष होगा। प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में नए-नए कलाकारों को बुलाया जाता है। इस साल भी इस महोत्सव में पहली बार प्रख्यात गायक विनोद राठौर को बुलाया गया है। जबकि सीने अभिनेता तथा भोजपुरी गायक मनोज तिवारी इस मंच से दूसरी बार अपनी प्रस्तुति देंगे।
थावे महोत्सव का कार्यक्रम
:: 6 अप्रैल का कार्यक्रम ::
– 5.00 बजे सूबे के उप मुख्यमंत्री करेंगे महोत्सव का उद्घाटन।
– 6.30 बजे जयपुर घराने के राजेंद्र गंगानी व स्मिता सिन्हा का कत्थक नृत्य।
– 7.00 बजे सत्येंद्र का लोकगीत।
– 7.30 बजे अभिनव अकर्ष का सूफी गायन।
– 8.00 बजे प्ले बैक ¨सगर विनोद राठौर का कार्यक्रम।
:: 7 अप्रैल का कार्यक्रम ::
– 5.00 बजे राज्य युवा महोत्सव में पुरस्कृत जिले के कलाकारों का कार्यक्रम।
– 5.30 बजे नीतू नवनीत का गायन।
– 6.00 बजे विभा कुमारी का लोकगीत।
– 7.00 बजे इलाहाबाद के आनंद का पुर्वी व झुमर नृत्य।
– 7.30 बजे आलोक राज, कंचन किरण तथा सिद्धार्थ श्रीवास्तव का गायन।
– 8.30 बजे भोजपुरी गायक व अभिनेता मनोज तिवारी का कार्यक्रम।