Bihar Local News Provider

फुलवरिया: आपसी विवाद में युवक को गोली मारी, प्राथमिकी दर्ज

फुलवरिया थाना क्षेत्र के कररिया ठकुराई गांव में आपसी विवाद के बाद युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल युवक को इलाज के लिए परिवार के लोगों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखकर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार कररिया ठकुराई गांव के दीपक कुमार साह अपने घर के दरवाजे पर बैठकर अपने ही गांव के पवन सिंह से बातचीत कर रहे थे। इसी बीच चार लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे तथा गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर दरवाजे पर पहुंचे युवकों ने दीपक कुमार पर गोली चला दी। जिससे गोली लगने से दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच दीपक कुमार को बचाने पर पवन सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया गया। गोली लगने से घायल दीपक कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के बयान पर घटना की फुलवरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें कररिया ठकुराई गांव के अब्बास अंसारी, कैश अंसारी, मुगल अंसारी तथा अनीष दर्जी को नामजद आरोपित बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।