Bihar Local News Provider

कटेया: कुख्यात मुन्ना मिश्र का शूटर गोलू मिश्र गिरफ्तार

स्थानीय थाने की पुलिस ने बगहीं बाजार सीरियल लूट के आरोपित व कुख्यात अपराधी मुन्ना मिश्र गैंग के शूटर गोलू मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि गोलू मिश्र को बइसिया मोड़ से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गोलू मिश्र के खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रमुख पति आनंद मिश्र के पेट्रोल पंप को भी गोलू मिश्र ने अपने साथियों के साथ निशाना बनाया था। उल्लेखनीय है कि लूटकांड के आरोपित विकास सिंह की हत्या अपराधियों ने पूर्व में ही कर दी थी।