Bihar Local News Provider

कोरोना अप्डेट्स: जिले में मिले आठ नए कोरोना पॉजिटिव मरीज

जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। जिले में शुक्रवार को आठ नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। जिसमें भोरे प्रखंड में तीन, कटेया में तीन, पंचदेवरी व हथुआ में एक-एक संक्रमित मरीज शामिल हैं। इन सभी की ट्रेवल हिस्ट्री है। आठों मरीज महाराष्ट्र व गुजरात आदि राज्यों से इसी मई महीने में आए थे।

[the_ad id=”11915″]
हथुआ में मिला कोरोना संक्रमित मरीज

आठों मरीज प्रखंड व जिलास्तरीय क्वारंटाइन सेंटर पर रह रहे थे। कोरोना संबंधित लक्षण पाए जाने के बाद 27 मई को इनका सैंपल जांच के लिए लिया गया था। आठ नए संक्रमित मरीज पाए जाने के बाद प्रशासनिक महकमा अलर्ट हो गया। सभी मरीजों को क्वारंटाइन सेंटर से आइसोलेशन सेंटर में भेजा जा रहा है। जबकि, संबंधित क्वारंटाइन सेंटर को सेनेटाइज किया जा रहा है। इसके अलावा संबंधित मरीजों से संपर्क में आए लोगों के बारे में भी पता किया जा रहा है।

कटेया में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई चार: कटेया। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। इस तरह कटेया में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। तीनों मरीज प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव के निवासी हैं। तीनों मुम्बई से 18, 19 व 23 मई को आए थे। एक गोरखपुर से कटेया आया, दूसरा देवरिया से तीसरा मरीज गोपालगंज से आया था। तीनों की तबीयत खराब थी। इनका सैम्पल 27 मई को भेजा गया था। भोपाल से आए प्रवासी मजदूर की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट 23 मई को आई था। शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट निगेटिव आ जाने से बड़ी राहत मिली है। उसे घर भेजा जा रहा है। इस संबंध में बीडीओ राकेश कुमार चौबे ने बताया कि 27 मई को सात प्रवासियों का सैम्पल भेजा गया था। इसमें तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें इलाज के लिए गोपालगंज भेज दिया गया है। सभी मरीज क्वारंटाइन सेन्टर में ही सीधे आए थे। उन्होंने कहा कि भोपाल से आया पहला कोरोना मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उसे घर भेज दिया गया।

[the_ad id=”11916″]

भोरे में बनाए गए चार और क्वारंटाइन सेंटर: भोरे। प्रवासी मजदूरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रखंड में चार और क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। इसके साथ ही सभी क्वारंटाइन सेन्टरों के लिए केंद्र प्रभारी की नियुक्ति भी की गई है। इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ पन्नालाल ने बताया कि श्री शंकर उच्च विद्यालय चकिया हुसेपुर, राजकीय मध्य विद्यालय बगहवां मिश्र, राजकीय राजकीय मध्य विद्यालय बड़हरा हरदिया व राजकीय मध्य विद्यालय नदवां बनकटा जागीरदारी नए क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। इसके पूर्व गांधी स्मारक उच्च विद्यालय भोरे, बीपीएस कॉलेज भोरे, राजकीय मध्य विद्यालय भोरे, राज नारायण स्मारक प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय भोरे और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भोरे क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए थे। सभी क्वारंटाइन सेंटरों के लिए क्वारंटाइन प्रभारी की नियुक्ति भी की गई है, जो इन क्वारंटाइन सेंटरों की व्यवस्था के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे। राजकीय मध्य विद्यालय बगहवां मिश्र, राजकीय मध्य विद्यालय नदवां, गांधी स्मारक उच्च विद्यालय भोरे और बीपीएस कॉलेज भोरे के प्रभारी सीओ जितेंद्र कुमार सिंह बनाए गए हैं। इसके साथ ही मिडिल स्कूल भोरे और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भोरे के प्रभारी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सुमित कुमार को बनाया गया है। राज नारायण स्मारक प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी संतोष कुमार शर्मा बनाए गए हैं। जबकि राजकीय मध्य विद्यालय बड़हरा के प्रभारी विकास मित्र प्रभात कुमार बनाए गए हैं।

[the_ad id=”11917″]

भोरे में तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप : भोरे। शुक्रवार को प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय भोरे के क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे तीन प्रवासी मजदूर जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले। इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मजदूरों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना मिलते ही रेफरल अस्पताल भोरे के स्वास्थ्य प्रबन्धक और प्रभारी की देखरेख में तीनों को गोपालगंज भेज दिया गया। 27 मई को क्वारंटाइन सेंटर पर रह रहे छह प्रवासी मजदूरों का सैम्पल जांच के लिए भेजा गया था। शुक्रवार को उसमें से तीन मजदूरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसमें से एक अहमदाबाद से आया था। उसमें सर्दी और खांसी के लक्षण थे। मेडिकल टीम को संदेह होने पर उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। दो अन्य प्रवासी मजदूर मुंबई से आए थे।