Bihar Local News Provider

बरौली: सगे भाई को कुदाल से काट कर मार डाला

बरौली थाना क्षेत्र के भड़कुइयां तिवारी टोला में शुक्रवार की दोपहर संपत्ति के विवाद में एक युवक ने अपने सगे भाई को कुदाल से काट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को घर के पास खेत में ले जाकर जला दिया गया। इस बीच भाग कर थाना पहुंची मृतक की पत्नी ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अधजला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद घर के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने लिए छापेमारी अभियान चला रही है।
बताया जाता है कि भड़कुइयां तिवारी टोला निवासी देवेंद्र सिंह के पुत्र 35 वर्षीय आलोक सिंह पूना में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। एक महीने पहले ही ये अपने घर लौटे थे। बताया जाता है कि घर आने के बाद आलोक ¨सह का अपने सगे भाई मनोज सिंह से संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हो गया। इस विवाद को लेकर दोनों भाइयों के बीच कई बार मारपीट भी हुई। इसी बीच शुक्रवार की दोपहर फिर दोनों भाई आपस में उलझ गए। जिससे आक्रोशित मनोज सिंह ने अपने भाई आलोक सिंह को लाठी डंडा से मारने के बाद कुदाल से काट कर दिया। जिससे मौके पर ही आलोक सिंह की मौत हो गई। बताया जाता है कि अपने भाई की हत्या करने के बाद घर के बगल में खेत में ले जाकर शव जला दिया गया। इसी बीच शव को जलाते देख मृतक की पत्नी सिंधु देवी ने भाग का बरौली थाना पहुंच कर इस घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक घर के सभी सदस्य घर छोड़ कर फरार हो चुके थे। पुलिस ने घर के बगल के खेत से मृतक का अधजला शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना को लेकर समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


Comments

One response to “बरौली: सगे भाई को कुदाल से काट कर मार डाला”

  1. […] बरौली के चर्चित आलोक हत्या कांड में मु… अपने भाई की निर्मम हत्या करने के बाद से मनोज घर छोड़कर फरार हो गया था। ( संबंधित खबर को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें ) पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर पिछले एक माह से छापेमारी कर रही थी। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया की हत्या कांड के अन्य आरोपितों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। मामले में आरोपित किए गए उसके पिता को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। ज्ञात हो कि जिले के बरौली थाने के भड़कुईयां गांव में पिछले 25 मई की सुबह मनोज सिंह ने अपने बेटों के साथ मिल कर छोटे भाई आलोक की हत्या गड़ासे से गर्दन काट कर कर दी थी। साक्ष्य मिटाने के लिए दरवाजे के बगल में ही चिता तैयार कर शव को जलाया जा रहा था। इस बीच मृतक के पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधजले शव को अपने कब्जे में लिया था। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही सभी आरोपित घर छोड़ कर फरार हो गए थे। मृतक आलोक कुमार सिंह देवेन्द्र सिंह का बेटा था। वह पहले पूना में रहकर काम करता था। लेकिन वह घर आया हुआ था। आपसी विवाद को लेकर कुदाल व गड़ासे से पहले उसकी गर्दन काट कर  हत्या कर दी गई थी, फिर शव को टुकड़े-ट़कड़े कर दिया गया था। पति को बचाने गई उसकी पत्नी सिंधु देवी की भी जम कर पिटाई की गई थी। सिंधु अपनी जान बचाकर अपनी बेटी के साथ थाने पहुंचकर घटना के बारे में पुलिस को बताया था। […]