Gopalganj News – गोपालगंज न्यूज़

उचकागांव: त्रिलोकपुर में चाकू घोंप कर दो महिलाओं को किया जख्मी

त्रिलोकपुर गांव में जमीन विवाद में दो महिलाओं को चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया गया। जख्मी महिलाओं में गीता देवी व कलवंती देवी शामिल हैं। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि बुधवार को दोनों महिलाएं अपनी दुकान में मजदूरों से शटर लगवा रहीं थी। इस दौरान पड़ोस के कुछ लोग वहां पहुंचे व शटर लगावाने से मना करने लगे। इसका विरोध करने पर गीता व उसकी गोतनी के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया गया। मारपीट के दौरान दोनों पर चाकू से वार कर घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ितों ने बताया कि उनकी जमीन पर पड़ोसियों की नजर लग गई है। पड़ोस के लोग उक्त जमीन को बेचने का दबाव दे रहे थे। जमीन बेचने से मना करने पर पड़ोसी नाराज हो गए थे। इस कारण बुधवार को मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। स्थानीय लोगों व पड़ोसियों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी।