Tag: गोपालगंज
-
गोपालगंज: ओपीडी में तैनात चिकित्सक से सिपाही ने किया अभद्र व्यवहार
ओपीडी में तैनात चिकित्सक से सिपाही ने किया अभद्र व्यवहार सदर अस्पताल के ओपीडी में परिजनों को देख रहे डॉ. अमर कुमार के साथ वहां पहुंचा एक सिपाही अभद्र व्यवहार करने लगा। जिससे नाराज चिकित्सक अपने कक्ष से निकल गए। जिससे ओपीडी सेवा कुछ देर के लिए ठप हो गई। इस बीच सूचना मिलने पर…
-
गोपालगंज: कुशीनगर में चालक की हत्या कर फैयाज आलम ने लूटी थी कार
मांझा थाना क्षेत्र के जाफर टोला से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया अंतर प्रांतीय वाहन लुटेरा गिरोह का सरगना फैयाज आलम तथा इसके गिरोह के तीन सदस्य उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से किराए पर स्विफ्ट कार लेकर किसी बड़े वारदात को अंजाम देने के लिए मांझा आए थे। इसी बीच अपराधियों ने कार चालक की…
-
गोपालगंज: छापेमारी में चोरी की दो बाइक बरामद, आरोपित फरार
पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के काकड़कुंड गांव में छापेमारी कर चोरी की दो बाइक को बरामद किया। इस बीच पुलिस ने चोरी किए गए वाहन को खोलकर उसके पार्ट्स को बेचने वाले गिरोह के बारे में अहम सुराग मिले। पुलिस को देखकर इस धंधे में शामिल चार लोग भाग निकलने में सफल हो गए।…
-
गोपालगंज: महावीरी अखाड़ा में आर्केस्ट्रा कराने वाले पर दर्ज होगी प्राथमिकी
महावीरी अखाड़ा व जुलूस को लेकर नगर थाना परिसर में मंगलवार को नगर इंस्पेक्टर रवि कुमार की अध्यक्षता में नगर थाना क्षेत्र के सभी आर्केस्ट्रा संचालक की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान इंस्पेक्टर ने अखाड़ा में डीजे बजाने व नर्तकी के नृत्य पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहने तथा इस आदेश की अवहेलना…
-
गोपालगंज: गर्भ में पल रहे बच्चे की भी स्वास्थ्य की जानकारी देगी आधुनिक मशीन
शहर के राजेंद्र बस स्टैंड में सोमवार को आधुनिक गोपालगंज अल्ट्रासाउंड सेंटर का उद्घाटन शहर के मशहूर चिकित्सक शशि शेखर सिंह ने किया। यह मशीन अब गर्भ में पल रहे बच्चे की स्वास्थ्य के बारे में भी वृहद जानकारी उपलब्ध कराएगा। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिकित्सक सोनोलॉजिस्ट डॉ आदित्य विक्रम ने कहा कि…
-
गोपालगंज: पुलिस कर्मियों को दिलाई गई क्षेत्र को शराब मुक्त बनाने की शपथ
कलेक्ट्रेट सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस पदाधिकारियों व उत्पाद विभाग के कर्मियों को अपने क्षेत्र को पूर्ण रूप से शराब से मुक्त बनाने को लेकर शपथ दिलाई गई। साथ ही इस शपथ का हर हालत में ड्यूटी के दौरान पालन करने को कहा गया। कलेक्ट्रेट में आयोजित…
-
गोपालगंज: जांघ में सरिया घुसने से जख्मी किशोर ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
नगर थाने के तुरकहां पुल के समीप निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर मंगलवार की शाम सरिया घुसने से जख्मी किशोर की मौत इलाज के दौरान गोरखपुर में हो गई। मृतक नगर थाने के ही सहबजवां गांव के हरि पंडित का आठ वर्षीय पुत्र विक्की कुमार था। विक्की की मौत के बाद शव जैसे ही बुधवार की सुबह…
-
गोपालगंज के आसमान में चक्रवाती दबाव बनने से तबाही की आशंका
गोपालगंज के आसमान में चक्रवाती बादल का दबाव बन गया है। इससे जिले व इसके आसपास के इलाके में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बुधवार को 100 से एक 120 बीस मिलीमीटर बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। नेपाल के तराई इलाके व नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश की…
-
गोपालगंज: कोचिग सेंटर जा रहे छात्र को बाइक सवार युवकों ने चाकू घोंपा
शहर के पुरानी चौक स्थित रामनाथ शर्मा मार्ग में शनिवार की दोपहर एक कोचिग सेंटर में पढ़ने जा रहे एक छात्र को बाइक सवार ने चाकू घोंप दिया। जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इस वारदात के बाद आसपास के लोगों ने घायल छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।…
-
गोपालगंज: सड़क पर बिल्डिग मेटेरियल रखने वालों पर होगी कार्रवाई
शहर की सड़कों पर बिल्डिग मटेरियल रखने वालों पर अब जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही सड़कों के किनारे कूड़ा कचरा फेंकने वालों की भी अब खैर नहीं है। नगर परिषद शहर की सड़कों के किनारे तथा नाली या इधर उधर कूड़ा फेंकने वालों तथा सड़क पर बिल्डिग मटेरियल रखने वालों पर नकेल कसेगा। शहर…