Category: City News
-
गोपालगंज: लर्निंग लाइसेंस नहीं बनने पर भड़के लोग, हंगामा
जिला परिवहन कार्यालय परिसर में लर्निंग लाइसेंस नहीं बनने से नाराज लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। नाराज लोग लर्निंग लाइसेंस बनाने की मांग कर रहे थे। हालांकि इसी बीच मौके पर पहुंचे जिला परिवहन पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने लोगों को समझा कर उन्हें शांत करा दिया। बताया जाता है कि मंगलवार को काफी संख्या में…
-
गोपालगंज: मनचले से तंग आकर छात्रा ने फांसी लगा कर दी जान
स्थानीय थाने के जगरनाथा गांव की एक छात्रा ने एक मनचले युवक के व्यवहार से तंग आकर अपनी जान दे दी। मृतका केदार भगत की पुत्र बीए की छात्रा निक्की कुमारी थी। घटना की जानकारी दिए जाने के बाद भी पुलिस पर फौरी कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगा कर ग्रामीणों ने जगरनाथा गांव…
-
गोपालगंज: पासपोर्ट कार्यालय का मामला विवाद में फंसा
जिले में ही पासपोर्ट से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शहर के मुख्य डाकघर परिसर में बन कर तैयार पासपोर्ट कार्यालय के खुलने का मामला विवाद में फंस गया है। भुगतान नहीं मिलने से ठेकेदार ने बन कर तैयार पासपोर्ट कार्यालय में ताला जड़ दिया है। इस कार्यालय का उद्धाटन बीते मार्च महीने में…
-
गोपालगंज: प्रसव के समय महिला की मौत, तोड़फोड़
सदर अस्पताल के महिला वार्ड में प्रसव के लिए भर्ती एक महिला की मौत गई। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित परिजन तोड़फोड़ करते हुए हंगामा करने लगे। परिजनों को आरोप था कि रुपया नहीं देने पर गर्भवती महिला को भर्ती करने में देरी की गई। जिससे महिला…
-
गोपालगंज: ओपीडी में तैनात चिकित्सक से सिपाही ने किया अभद्र व्यवहार
ओपीडी में तैनात चिकित्सक से सिपाही ने किया अभद्र व्यवहार सदर अस्पताल के ओपीडी में परिजनों को देख रहे डॉ. अमर कुमार के साथ वहां पहुंचा एक सिपाही अभद्र व्यवहार करने लगा। जिससे नाराज चिकित्सक अपने कक्ष से निकल गए। जिससे ओपीडी सेवा कुछ देर के लिए ठप हो गई। इस बीच सूचना मिलने पर…
-
गोपालगंज: कुशीनगर में चालक की हत्या कर फैयाज आलम ने लूटी थी कार
मांझा थाना क्षेत्र के जाफर टोला से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया अंतर प्रांतीय वाहन लुटेरा गिरोह का सरगना फैयाज आलम तथा इसके गिरोह के तीन सदस्य उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से किराए पर स्विफ्ट कार लेकर किसी बड़े वारदात को अंजाम देने के लिए मांझा आए थे। इसी बीच अपराधियों ने कार चालक की…
-
गोपालगंज: छापेमारी में चोरी की दो बाइक बरामद, आरोपित फरार
पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के काकड़कुंड गांव में छापेमारी कर चोरी की दो बाइक को बरामद किया। इस बीच पुलिस ने चोरी किए गए वाहन को खोलकर उसके पार्ट्स को बेचने वाले गिरोह के बारे में अहम सुराग मिले। पुलिस को देखकर इस धंधे में शामिल चार लोग भाग निकलने में सफल हो गए।…
-
गोपालगंज: जुलाई माह में दिखा वाहन चोरों का आतंक, 35 बाइक चोरी
जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों से वाहन चोरी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। चोरों की सक्रियता के आगे नगर थाने की पुलिस लाचार सी बन गई है। वाहन चोरों का पता नहीं लगा पाने से अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर लोग उंगली उठाने लगे हैं। चोर किसी न किसी इलाके…
-
गोपालगंज: महावीरी अखाड़ा में आर्केस्ट्रा कराने वाले पर दर्ज होगी प्राथमिकी
महावीरी अखाड़ा व जुलूस को लेकर नगर थाना परिसर में मंगलवार को नगर इंस्पेक्टर रवि कुमार की अध्यक्षता में नगर थाना क्षेत्र के सभी आर्केस्ट्रा संचालक की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान इंस्पेक्टर ने अखाड़ा में डीजे बजाने व नर्तकी के नृत्य पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहने तथा इस आदेश की अवहेलना…
-
गोपालगंज: गर्भ में पल रहे बच्चे की भी स्वास्थ्य की जानकारी देगी आधुनिक मशीन
शहर के राजेंद्र बस स्टैंड में सोमवार को आधुनिक गोपालगंज अल्ट्रासाउंड सेंटर का उद्घाटन शहर के मशहूर चिकित्सक शशि शेखर सिंह ने किया। यह मशीन अब गर्भ में पल रहे बच्चे की स्वास्थ्य के बारे में भी वृहद जानकारी उपलब्ध कराएगा। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिकित्सक सोनोलॉजिस्ट डॉ आदित्य विक्रम ने कहा कि…