Category: City News
-
नीतीश मंत्रिमंडल में गोपालगंज जिले का दबदबा, एक साथ दिखेंगे ये तीन MLA
बिहार में नीतीश कैबिनेट का आज विस्तार है और इस विस्तार में गोपालगंज के तीन विधायकों का मंत्री बनना तय हो गया है. गोपालगंज में भाजपा कोटे से दो लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल होने की सूचना है वहीं जदयू कोटे से पहली बार विधायक बने पूर्व डीजी को सुनील कुमार को मंत्रिमंडल में शामिल…
-
गोपालगंज में देसी कट्टा व कारतूस के साथ एक लुटेरा गिरफ्तार
नगर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर गुरुवार की रात एक देसी कट्टा व दो जिदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार सेमरा गांव पहुंचे थे। पुलिस…
-
गोपालगंज में अब स्कूल शिक्षकों का लिया जायेगा टेस्ट, फेल होने पर होगी कार्रवाई, रखनी होगी ‘शिक्षक साथी पुस्तक’
स्कूलों में गुरुजी की मनमानी अब नहीं चलेगी. उनकी मनमानी पर शिकंजा कसने लगा है. डीएम डॉ नवलकिशोर चौधरी ने साफ कर दिया है कि अब शिक्षकों का टेस्ट लिया जायेगा. टेस्ट में फेल होनेवाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जायेगी. स्कूलों में शिक्षक को अपने पास हर हाल में शिक्षक साथी पुस्तक रखनी होगी. शिक्षक…
-
गोपालगंज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में इंटर परीक्षा आज से, तैयारियां पूरी, परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहनने की मिली छूट!
सोमवार से प्रारंभ हो रही इंटर की परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। परीक्षा को लेकर जिला मुख्यालय के अलावा थावे, मीरगंज व हथुआ में कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के दौरान कड़ी चौकसी के लिए दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों के अलावा बिहार पुलिस बल व गृहरक्षकों की…
-
गोपालगंज में पति की फटकार से नाराज पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान
शहर के हजियापुर वार्ड संख्या 27 मोहल्ला निवासी एक महिला पति की फटकार से तंग आकर शनिवार की देर रात अपने कमरे में पंखे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। रविवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा मृतका के शव को अपने कब्जे…
-
गोपालगंज में वरीय नेताओं की मौजूदगी में आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा व बिहार प्रदेश के प्रभारी भक्त चरण दास की मौजूदगी में रविवार को कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वरीय नेताओं की मौजूदगी में जोरदार हंगामा कर एक दूसरे के विरुद्ध दोषारोपण करने लगे तथा पार्टी के वरीय नेताओं पर पक्षपात करने…
-
कोरोना टीकाकरण के बीच गोपालगंज ने बढ़ाई चिंता, फिर मिलने लगे संक्रमित
कोविड-19 टीकाकरण अभियान प्रारंभ होने के बाद भी जिले में कोरोना संक्रमित लोगों के मिलने का सिलसिला अब भी जारी है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान जिले में एक महिला सहित तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस बीच पिछले चौबीस घंटे के दौरान जिले में पांच लोगों ने कोरोना को मात देने में भी सफलता…
-
गोपालगंज में सर्दी का सितम जारी, छह डिग्री सेल्सियस रहा तापमान
सर्द पछुआ हवा के कारण पूरा जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। पिछले सात दिनों से सर्द हवाओं के कारण तापमान का गिरना जारी है। बुधवार की रात इस मौसम की अब तक सबसे सर्द रात रही। बुधवार को रात का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गुरुवार की…
-
गोपालगंज में 104 एकड़ जमीन में बनेगा नया कलेक्ट्रेट भवन व पुलिस लाइन
शहर के बंजारी मोड़ के समीप 104 एकड़ जमीन में नया कलेक्ट्रेट भवन बनाया जाएगा। इसी परिसर में नया पुलिस लाइन तथा अग्निशमन विभाग का कार्यालय भी बनाया जाएगा। नया कलेक्ट्रेट भवन बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। गुरुवार को बंजारी मोड़ के समीप स्थित जमीन का…
-
गोपालगंज में मोबाइल दुकान में सेंध लगाकर पांच लाख की चोरी
शहर के अरार मोड़ के समीप शुक्रवार की रात चोरों ने एक मोबाइल की दुकान में सेंध लगाकर फोटो स्टेट मशीन, बैट्री सहित पांच लाख रुपये कीमत के सामान चुरा लिए। चोर अपने साथ दुकान में लगाए गए सीसी कैमरे का डिवाइस भी ले गए। शनिवार की सुबह दुकान पहुंचने पर दुकानदार को इस चोरी…