Gopalganj News – गोपालगंज न्यूज़

फुलवरिया: कई कांडों का आरोपित सवनहीपत्ती का नन्हे पुलिस के हत्थे चढ़ा

स्थानीय पुलिस ने श्रीपुर ओपी क्षेत्र के सवनही पति गांव में छापेमारी कर बाइक लूटकांड सहित कई मामलों के एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी सवनही पति निवासी नन्हे अली बताया जाता है। हथुआ एसडीपीओ अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार की रात उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। उस पर सीवान जिले के महराजगंज निवासी अमित कुमार की बाइक लूट का मामला दर्ज है। वहीं उचकागांव थाने के सलेमपट्टी गांव के समीप मीरगंज-गोपालगंज मुख्य सड़क पर हुए व्यवसायी की बाइक लूटकांड में भी उसकी संलिप्तता का पता चला है। एसडीपीओ ने कहा कि जिले के अन्य थाना क्षेत्र में भी हुई आपराधिक घटनाओं में भी उसकी संलिप्तता के बारे में पुलिस पता कर रही है। उसे रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।