Gopalganj News – गोपालगंज न्यूज़

फुलवरिया : पेड़ से टकराई युवक कि बाईक, स्थिति नाजुक, गोरखपुर रेफ़र

फुलवरिया थाना क्षेत्र के माड़ीपुर बाजार स्थित बथुआ बाजार मीरगंज मुख्य पथ पर  एक युवक की बाइक सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। जिसमें बाइक के परखच्चे उड़ गए वहीं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय निजी क्लीनिक में दाखिल कराया गया। डॉक्टरों ने चिंताजनक स्थिति देखते हुए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। घायल युवक माड़ीपुर गांव के निवासी राम मिलन तिवारी का लड़का मनजीत कुमार तिवारी है। जो किसी काम से बथुआ बाजार जा रहा था।
घटना के बारे में बताया जाता है कि बाइक चलाते समय युवक अपना नियंत्रण खो बैठा। जिसके चलते उसकी बाइक पेड़ से टकरा गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई थी। युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।