Gopalganj News – गोपालगंज न्यूज़

Author: Gopalganj

  • गोपालगंज: तेजप्रताप सिंह हत्याकांड के आरोपितों के घर की होगी कुर्की

    चर्चित तेजप्रताप सिंह अवधिया हत्याकांड के आरोपितों के घर की अब कुर्की जब्ती होगी। लगातार छापेमारी अभियान चलाने के बाद भी एक को छोड़ कर सभी आरोपित अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। जिसे देखते हुए पुलिस ने फरार चल रहे आरोपितों के घर की कुर्की जब्ती के लिए कोर्ट में आवेदन देगी।…

  • सिधवलिया: फर्जी लेटर पैड बनाकर किया गया बदनाम : मुखिया

    मृतक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करने की टिप्पणी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुए मृत्यु प्रमाणपत्र को सिधवलिया प्रखंड के काशी टेंगराही पंचायत की मुखिया सुनीता देवी ने फर्जी करार दिया है। फर्जी लेटर पैड तथा हस्ताक्षर बनाकर विरोधियों ने मृत्यु प्रमाणपत्र बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया था। सोशल मीडिया पर यह…

  • गोपालगंज: दोहरे हत्याकांड के आरोपित ने किया समर्पण

    राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 पर मांझा थाना क्षेत्र से सरसों तेल लदे एक ट्रक की लूट तथा उसके चालक व खलासी की हत्या के मामले में आरोपित रंजय यादव ने पुलिस दबिश के बाद बुधवार को सीजेएम के न्यायालय में समर्पण कर लिया। न्यायालय सूत्रों ने बताया कि समर्पण करने वाला मांझा थाना क्षेत्र…

  • बैकुंठपुर: पोल के पास खेल रही चार वर्षीय बच्ची की करंट से मौत

    महम्मदपुर थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव में लगे एक विद्युत पोल के पास खेल रही चार वर्षीय बच्ची अर्थिंग के तार की चपेट में आ गई। जिससे करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों से करंट से एक बच्ची की मौत होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने…

  • थावे: प्रियांशु हत्याकांड में दो को आजीवन कारावास

    थावे थाना क्षेत्र के चितु टोला गांव से सात वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में नामजद दो आरोपित को अष्टम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शोभाकांत मिश्र के न्यायालय ने दोषी करार देते हुए उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई। थावे थाना क्षेत्र के चितु टोला गांव से सात वर्षीय मासूम की हत्या के…

  • थावे: गोरखपुर थावे पाटलीपुत्र एक्सप्रेस इंटरसिटी चलाने की उठाई आवाज

    स्थानीय विधायक ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को थावे- छपरा रेलखंड पर यात्री सुविधाओं से संबंधित बारह सूत्री मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में विधायक ने कहा है कि पहले इस रेलखंड पर छह जोड़ी ट्रेनों का परिचालन होता था। आमान परिवर्तन के बाद महज दो जोड़ी गाड़ियां चल रही हैं।…

  • गोपालगंज: झाड़ी में छिपाकर रखे गए छह वायरलेस सेट बरामद

    बरौली नगर के सिसई वार्ड पांच में सोमवार को धमई नदी के किनारे झाड़ी में छिपाकर रखे गए छह वायरलेस सेट को देखकर सनसनी फैल गई। लोगों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वायरलेस सेट को बरामद कर लिया। लश्कर ए तैयबा के एजेंट धन्नू राजा को गिरफ्तारी के बाद जांच पड़ताल…

  • गोपालगंज: लूट की योजना बना रहे आठ अपराधी गिरफ्तार

    नगर थाने की पुलिस ने शहर के साधु चौक पर छापेमारी कर लूट व डकैती की योजना बनाते समय आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अपराधियों के कब्जे से पुलिस ने छह चाकू के अलावा एक स्कार्पियो तथा एक बाइक को भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार नगर थाने की पुलिस शनिवार…

  • कुचायकोट: हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

    कुचायकोट थाना क्षेत्र के पोखरभिन्डा गांव के समीप एनएच 28 पर एक ट्रक ने एक बाइक से जा रहे दो लोगों को रौंद दिया जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बेलवनवा गांव के समीप हाईवे जाम कर…

  • बैकुंठपुर: बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ी, लोग भड़के

    बैकुठंपुर थाना क्षेत्र के राजापट्टी गांव के समीप सड़क के किनारे बनी संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अनावरण करने के दो दिन बाद ही रविवार की रात असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को तोड़ दिया। सोमवार को टूटी प्रतिमा को देखकर अंबेडकर छात्रावास तथा जयभीम फाउंडेशन के सदस्य भड़क गए। आक्रोशित छात्राओं तथा कार्यकर्ताओं…