Author: Gopalganj
-
माँझा: मजदुरी का पैसा मांगाने पर मजदूर को पीटा
मांझागढ़ थाने के मिश्रवलिया गांव में मजदूरी का पैसा मांगने पर एक मजदूर को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। पीड़ित नन्दू राम ने बलेश्वर भगत सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
-
उचकागांव: किसान की सूझबूझ से अपहरण हुआ नाकाम
गोपालगंज जिले से एक किसान की सूझबूझ से बहुत बड़ी घटना को अंजाम देने से अपराधी चूक गये. जानकारी के मुताबिक, चकजोगा गांव में रविवार की देर शाम शौच करने गये एक अधेड़ किसान को बोलेरो पर सवार अपराधियों ने अगवा कर लिया. इसके बाद अपराधी उन्हें लेकर जादोपुर थाने के विशुनपुर गांव की ओर…
-
कटेया: पांच दुकानों को चोरों ने बनाया अपना निशाना, हजारों की संपति चुराई
शनिवार की रात में चोरों ने प्रखण्ड के हररवां चौराहा पर तीन व बहेरवां बाजार में दो दुकानों में लाखों की संपत्ती की चोरी कर ली। चोरी होने वाले दुकानों में कटेया के हरड़वा मोड़ व बहेरवां बाजार के पाण्डेय कम्युनिकेशन सेन्टर व गैस दुकानें शामिल हैं। घटना के संबध में बताया गया है कि…
-
गोपालगंज: दिन के 11 बजे से 2 बजे तक ठप रहेगी विद्युत आपूर्ति
मानव श्रृंखला के आयोजन के दौरान रविवार को सुबह के 11 बजे से दिन के दो बजे पर पूरे जिले में विद्युत की आपूर्ति ठप रहेगी। इस संबंध में जिलाधिकारी राहुल कुमार ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिशानिर्देश जारी किया है। जानकारी के अनुसार रविवार को दिन के 12 बजे से मानव श्रृंखला…
-
हथुआ: बथुआ बाजार के दवा व्यवसायी की लूट में शामिल यूपी के कुख्यात समेत तीन धराये
मीरगंज पुलिस ने थाने के एकडंगा तीन मोहानी पर गुरुवार की शाम लूट की योजना बना रहे यूपी के एक कुख्यात सहित तीन अपराधियों को लोडेड कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया। अपराधियों से लूट के 14 हजार रुपए भी बरामद किए गए हैं। थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि उनके नेतृत्व में जमादार अभय…
-
कुचायकोट: पुलिसकर्मियों ने ट्रकों में की तोड़फोड़, चालकों को पीटा
बलथरी चेक पोस्ट पर सक्रिय माफियाओं के कारण दिनों दिन स्थिति बिगड़ती जा रही है. परिवहन विभाग के चेकपोस्ट पर सुरक्षा कर्मियों के द्वारा ट्रक को क्षतिग्रस्त करने तथा ड्राइवर की पिटाई करने के बाद उग्र ट्रक चालकों ने जम कर हंगामा किया. ट्रक चालकों ने हाइवे को जाम कर दिया तथा दोषी सुरक्षाकर्मियों पर…
-
फुलवरिया: अपहरण में दारोगाओं की जमानत याचिका नामंजूर
गोपालगंज के छात्र का अपहरण कर फिरौती मांगने के आरोप में सत्र न्यायाधीश मुकेश प्रकाश ने प्रशिक्षु दारोगाओं बलिया जिले के सहतवार थाने के दुधौली कलां निवासी अभिजीत कुमार तथा फैजाबाद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के देवकली निवासी रघुनंदन त्रिपाठी की जमानत अर्जी नामंजूर कर दी है. अभियोजन पक्ष की ओर से प्रभारी डीजीसी…
-
गोपालगंज: शहर के बंजारी रोड स्थित एटीएम से चोरी का प्रयास
ठंड के दिनों लोगों के घरों व दुकानों के साथ-साथ अब चोरों की नजर शहर के एटीएम पर पड़ गई है। चोर लोगों के घरों व दुकानों को तो निशाना बना ही रहे हैं। इसके साथ-साथ चोर अब एटीएम से रुपए चुराने का प्रयास भी करने लगे हैं। शहर के बंजारी रोड स्थित कोटक महिन्द्रा…
-
गोपालगंज: हजियापुर में भैंसुर ने भाभी को घोंपा चाकू
शहर के हजियापुर मोहल्ले में आपसी विवाद को लेकर भैंसुर ने भावज को चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया। जख्मी भावज शीला देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि गुरुवार को शीला देवी अपने घर में घरेलू काम कर रही थी। इस दौरान उसकी गोतनी से किसी बात…
-
गोपालगंज: महेश राय को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद का ताज
शहर के अंबेदकर भवन में गुरुवार को हुए जिला सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के निदेशक मंडल के चुनाव में अपने एक मात्र प्रतिद्वंदी व निर्वतमान उपाध्यक्ष सत्येन्द्र तिवारी को 52 मतों से हराकर निर्वतमान अध्यक्ष महेश राय ने लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया। महेश राय को 147 मत मिले, जबकि प्रतिद्वंदी सत्येन्द्र…