Gopalganj News – गोपालगंज न्यूज़

Author: Gopalganj

  • माँझा : गश्ती पुलिस की दबिश से बाइक छोड़कर भागे लूटेरे

    शुक्रवार की रात मांझा थाना क्षेत्र के छवहीं गांव के समीप बाइक सवार लुटेरों ने भैसहीं पंचायत के मुखिया संजय सिंह के भाई की बाइक हथियार के बल पर लूट लिया। बाइक लूटने के बाद लुटेरे सासामुसा की तरफ भागने लगे। इसी बीच गश्ती पुलिस की नजर उन पर पड़ गई। पुलिस लुटेरों का पीछा…

  • गोपालगंज : बाइक सवार युवकों ने रिक्शा को मारी टक्कर,चालक की मौत

    शहर के हजियापुर मोड़ पर शुक्रवार की रात एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने एक रिक्शा को टक्कर मार दिया। जिससे रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज…

  • हथुआ : स्कूटी की डिक्की तोड़ कर एक लाख उड़ाया

    मीरगंज नगर के राजेंद्र चौक के समीप खड़ी एक स्कूटी की डिक्की तोड़ कर चोरों ने उसमें रखा एक लाख रुपया उड़ा लिया। इस घटना को लेकर स्कूल मालिक के आवेदन पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि सिवान जिला के जामो…

  • भोरे : दुकान का ताला तोड़ कर 1.40 लाख रुपये की चोरी

    भोरे थाना क्षेत्र के महरादेऊर बाजार में शुक्रवार की रात एक किराना दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने गल्ले में रखा 1.40 लाख रुपया तथा आवश्यक कागजात चुरा लिया। शनिवार की सुबह इस चोरी की जानकारी होने पर दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दुकानदार के आवेदन पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी…

  • गोपालगंज : पंडित जी को यजमान ने लगाया दस लाख का

    शहर में जमीन रजिस्ट्री कराने के नाम पर एक पंडित जी को उनके ही यजमान से दस लाख का चूना लगा दिया। यजमान ने पंडित जी से जमीन रजिस्ट्री करने के नाम पर दस लाख रुपया ले लिया। रुपया लेने के बाद न तो जमीन की रजिस्ट्री की गई और ना ही रुपया वापस किया…

  • माँझा : घर में खाना बना रही महिला को सांप ने डंसा, मौत

    मांझा थाना क्षेत्र के लंगटुहाता गांव में अपने घर के रसोई घर में खाना बना रही एक महिला को एक सांप ने डंस लिया। जिन्हें परिजन इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने महिला को एंटी स्नेक वैक्सीन लगाया। इसके बाद भी महिला की हालत बिगड़ती चली गई। जिसे देखते हुए…

  • सिधवलिया : महम्मदपुर में सड़क पार कर रहे ग्रामीण को वाहन ने रौंदा, मौत

    महम्मदुपर थाना क्षेत्र के केशो गौरा गांव के समीप गुरुवार की देर शाम सड़क पार कर रहे एक ग्रामीण को तेज गति से जा रहे एक वाहन ने रौंद दिया। जिससे मौके पर ही ग्रामीण की मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे…

  • हथुआ : जरा संभल कर चलें, यह मीरगंज का थाना रोड है

    इस सड़क से होकर सूबे की राजधानी पटना के लिए जाने वाले वाहन गुजरते हैं। मीरगंज नगर की यह सड़क जीवन रेखा है। लेकिन मरछिया देवी से थाना रोड तक यह सड़क अब चलने लायक नहीं रह गई है। कीचड़ से पटी इस सड़क पर बने गड्ढों में राहगीरों के लिए जानलेवा बन गए हैं।…

  • गोपालगंज : कार्ड बदलकर 80 हजार रुपये उड़ाए

    शहर के स्टेशन रोड स्थित एक एटीएम से पैसों की निकासी करने पहुंचे व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर 80 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। घटना को लेकर थाने में दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के श्रीराम नगर मोहल्ले के निवासी ओमप्रकाश साह पैसों…

  • उचकागांव : लाइन बाजार में आपसी विवाद में वृद्ध की पीटकर हत्या

    मीरगंज थाना क्षेत्र के लाइन बाजार में आपसी विवाद के दौरान एक वृद्ध की पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मीरगंज थाना के लाइन बाजार निवासी सोबराती मियां अपने घर के दरवाजे पर बैठे…