Author: Gopalganj
-
गोपालगंज: मार्शल आर्ट में पूजा, प्रिया व निखिल ने जीता स्वर्ण पदक
बिहार राज्य मत्सोगी-डो संघ के तत्वावधान में शहर के अंबेडकर इंडोर स्टेडियम में आयोजित द्वितीय मत्सोगी-डो चैंपियनशिप के मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में पूजा, प्रिया तथा निखिल सहित कई खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सात जिलों के 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के समापन के बाद राज्य संघ के…
-
गोपालगंज: पिस्तौल के बल पर अपराधियों ने बाइक व नकदी लूटी
राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 पर नगर थाना क्षेत्र के अरार मोड़ के समीप अपराधियों ने एक युवक की बाइक व नकदी लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकलने में सफल हो गए। घटना को लेकर नगर थाने में लूट के शिकार युवक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।…
-
गोपालगंज: लालू प्रसाद को केस में फंसा कर डराना चाहती थी बीजेपी : तेजस्वी
लालू प्रसाद को जेल में भेज कर बीजेपी आरक्षण को खत्म करने का प्रयास कर रही थी, लेकिन जब वे नहीं डरे तो उन लोगों के साथ मिलकर मेरे चाचा ने मेरे पूरे परिवार पर केस दर्ज करा दिया। ताकि लालू प्रसाद परिवार पर केस होने के बाद वे डर जाएं, लेकिन बीजेपी वालों को…
-
गोपालगंज: बैनर पोस्टर से पटा शहर, तेजस्वी की सभा आज
मंगलवार को राजद द्वारा आयोजित संविधान बचाओ न्याय यात्रा के तहत आयोजित सभा को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर सोमवार को पूरे दिन राजद की ओर से तैयारियां चलती रही। तेजस्वी यादव के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर को पोस्टर-बैनर से पाट दिया। पार्टी के वरीय नेताओं…
-
कुचायकोट: बलथरी चेकपोस्ट के दो डाटा इंट्री आपरेटर गिरफ्तार
हाइवे पर स्थित बलथरी चेकपोस्ट से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों से अवैध तरीके से पैसों की वसूली किए जाने की सूचना के बाद जिलाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर दो डाटा इंट्री आपरेटर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आपरेटरों को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत…
-
कुचायकोट: युवक की हत्या कर शव दरवाजे पर फेंका
कुचायकोट थाना क्षेत्र के ढोढवलिया गांव के एक युवक की यूपी में हत्या कर शव को उसके दरवाजे पर लाकर फेंक दिया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया। सोमवार की शाम पुलिस ने मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर…
-
थावे: बोलेरो की चपेट में आने से सब्जी व्यवसायी की मौत
गोपालगंज-मीरगंज मुख्य पथ पर ईटवा के समीप तेज गति से आ रही बोलेरो ने साइकिल सवार एक सब्जी व्यवसायी को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में व्यवसायी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद व्यवसायी के घर पर चीख पुकार मच गई।…
-
गोपालगंज: औचक निरीक्षण में सदर अस्पताल में कुव्यवस्था की खुली पोल
सदर अस्पताल में आए दिन मरीजों तथा उनके परिजनों द्वारा की जाने वाली कई शिकायतों की सच्चाई रविवार को उस समय खुलकर सामने आ गई, जब डीडीसी शशांक शुभंकर पूरे दल बल के साथ सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने मरीजों से भी अस्पताल में दी जाने वाली सेवाओं…
-
उचकागांव: जेल भेजा गया भांजे की हत्या में आरोपित मामा
उचकागांव थाना क्षेत्र के महैचा मधवलिया टोला गांव में अपने ही भांजे की हत्या किए जाने के मामले में आरोपित मामा को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। इस कांड में नामजद मामी व ममेरी बहन की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। (संबंधित खबर पढ़ने के लिये यहाँ क्लिक करें)…
-
गोपालगंज: पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
नगर थाना क्षेत्र के कररिया मोड़ के समीप तेज गति से जा रही पिकअप ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए आसपास के लोगों ने सदर अस्पताल में…