Gopalganj News – गोपालगंज न्यूज़

Author: Gopalganj

  • बरौली: बाइक की डिक्की तोड़ चौकीदार के उड़ाये 80 हजार

    बरौली बाजार स्थित एक चाय नाश्ते की दुकान के समीप बाइक खड़ी कर चाय पीने के दौरान उचक्कों ने एक चौकीदार की बाइक की डिक्की का ताला तोड़कर 80 हजार रुपया उड़ा लिया। घटना की जानकारी होने के बाद चौकीदार के बयान पर घटना की बरौली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के…

  • गोपालगंज: पूर्व जिला पार्षद के घर तैयार होता था वाहनों का नकली कागजात

    पूर्व जिला परिषद सदस्य तथा भारतीय एकता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र पड़ित के घर हुई छापेमारी व वहां से बरामद किए गए सामानों के बाद पुलिस ने दावा किया कि उनके घर से वाहनों का नकली कागजात बनाने के साथ-साथ अन्य कागजातों का फर्जीवाड़ा भी किया जाता था। कांड दर्ज किए जाने के बाद…

  • भोरे: पैसा लेकर एमडी को छोड़ने के मामले में थानेदार लाइन हाजिर

    भोरे में शराब पीने के आरोप में एक निजी कंपनी के एमडी को पूरी रात हाजत में बंद रखने और फिर एक लाख रूपए लेकर उन्हें छोड़े जाने के मामले में एसपी राशिद जमा ने भोरे के थानेदार अजीत कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। एसडीपीओ को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट…

  • कटेया: सात लाख की धोखाधड़ी में शिक्षक पर प्राथमिकी

    प्राथमिक विद्यालय कोईसा खुर्द में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण मद में उपलब्ध कराई गई सात लाख रुपये की राशि गबन करने के आरोप में पंचदेवरी के बीइओ ने शिक्षक विवेक कुमार के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बीइओ मुजफ्फर इमाम ने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 में विद्यालय में अतिरिक्त…

  • गोपालगंज: पूर्व जिप सदस्य के घर छापेमारी, फर्जी कागजात बरामद

    शहर के बंजारी गांव स्थित पूर्व जिप सदस्य योगेंद्र पंडित के घर नगर थाना की पुलिस ने छापेमारी कर छपरा डीटीओ का जाली मोहर, जाली दस्तावेज सहित भारी मात्रा में जाली कागजात बरामद किया है। पुलिस पूर्व जिप सदस्य को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। नगर इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि…

  • कटेया में दहेज के लिए बहू की जलाकर हत्या

    दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर कटेया थाना के गौरा गोपालपुर गांव में विवाहित एक महिला को उसके ससुराल के लोगों ने जला दिया। गंभीर रूप से इलाज के लिए अस्पताल लाए जाने के बाद महिला की इलाज के क्रम में मौत हो गई। घटना को लेकर न्यायालय के आदेश पर शनिवार…

  • थावे: ग्रील काट कर चोरी कर रहा युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

    आए दिन दुकानों में चोरी कर व्यवसायियों की नींद उड़ाने वाला शातिर चोर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गुरुवार की रात थावे बाजार में स्थित फिनो बैंक में चोरी करने के बाद एक युवक एआर इंटरप्राइजेज वेस्टर्न यूनियन का ग्रील काट कर कर चोरी कर रहा था। इस दौरान शौच के लिए अपने कमरे…

  • हथुआ: वाहन जांच में पिस्तौल व शराब के साथ युवक गिरफ्तार

    हथुआ थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान गोपाल मंदिर के समीप एक अधेड़ को पिस्तौल तथा 71 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार हथुआ थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि कुछ लोग कुसौंधी के रास्ते उत्तरप्रदेश से शराब लेकर एक चारपहिया…

  • विजयीपुर: घर से बुलाकर सहेली ने रची थी हत्या की साजिश

    हत्यारों की शिकार बनी युवती की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। इस युवती की हत्या करने के बाद शव को विजयीपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के पास बगीचे में फेंक दिया गया था। इस बीच हत्यारे की शिकार बनी युवती की बहन ने अपनी बहन के एक सहेली पर हत्या करने की साजिश…

  • विजयीपुर: अपराधियों ने युवती की हत्या कर शव को झाड़ी में फेंका

    अपराधियों ने एक युवती की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया। गुरुवार की सुबह विजयीपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के समीप झाड़ी में पड़े युवती का शव देखकर सनसनी फैल गई। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर…