Gopalganj News – गोपालगंज न्यूज़

Author: Gopalganj

  • विजयीपुर: बच्ची की मौत मामले में सेविका पर प्राथमिकी

    विजयीपुर थाना क्षेत्र के जजवलिया गांव में अल्बेंडाजोल की गोली खाने के दौरान गले में अंटक जाने से हुई छात्रा अंकिता कुमारी की मौत के मामले में थाने में आंगनबाड़ी सेविका के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृत छात्रा के पिता रामप्रसाद राम ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि आंगनबाड़ी…

  • हथुआ में हेलीकॉप्टर से पहुंचा दुल्हा , उमड़ी भीड़

    मंगलवार की शाम कस्बाई शहर हथुआ के ऊपर आसमान में अचानक हेलीकॉप्टर मंडराने लगा। ग्रामीण कौतूहल होकर आसमान की ओर देखने लगे। लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे। बाद में मालूम चला कि शहर के महारानी मैरेज महल में आयोजित हो रहे एक शादी समारोह में दुल्हा हेलीकॉप्टर से पहुंचा। दुल्हा अपनी शादी को यादगार…

  • हथुआ में राज्यपाल के आगमन की तैयारी जोरों पर

    गोपेश्वर महाविद्यालय हथुआ में राज्यपाल महामहिम लालजी टंडन के कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं, कॉलेज प्रशासन व हथुआ राज कर्मियों में उत्साह का माहौल है। वहीं स्थानीय लोग भी कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। महामहिम 28 फरवरी को गोपेश्वर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जहां वे कॉलेज के भूमिदाता…

  • गोपालगंज: पिस्तौल व कारतूस के साथ छह अपराधी गिरफ्तार

    लूट की घटना को अंजाम देने के लिए एक आपराधिक गिरोह के सक्रिय होने की सूचना के बाद नगर व थावे थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर छह अपराधियों को दो देसी विस्तौल तथा चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अपराधियों के कब्जे से पुलिस ने दो बाइक…

  • भोरे: छापेमारी में राइफल के साथ युवक गिरफ्तार

    पुलिस ने भोरे थाना क्षेत्र के जिउतछापर गांव में छापेमारी के दौरान एक देसी राइफल के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया युवक अपने बेड के नीचे राइफल को छिपाकर रखा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार की शाम आरोपित युवक को जेल भेज दिया। पुलिस ने दावा किया कि गिरफ्तार किए…

  • विजयीपुर: अल्बेंडाजोल की गोली गले में फंसने से बच्ची की मौत, 19 बीमार

    कृमि नाशक दवा अल्बेंडाजोल की गोली खाने के बाद प्रखंड क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में एक बच्ची की मौत हो गई जबकि 19 बच्चे बीमार हो गए। सिविल सर्जन के अनुसार अल्बेंडाजोल की गोली बच्ची के गले में फंसने के कारण उसकी मौत हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होने की संभावना…

  • भोरे: अवैध संबंध के कारण हुई अधेड़ की हत्या

    थाना क्षेत्र के डोमनपुर गांव के एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या अवैध संबंध के कारण हुई। मृत व्यक्ति की पत्नी ने हत्या के पीछे पति के अवैध संबंध को कारण बताते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में नामजद महिला को गिरफ्तार…

  • गोपालगंज: देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने मारा होटल में छापा

    शहर में देह व्यापार की सूचना मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर हर कमरे की तलाशी लिया। लेकिन पुलिस को मिली सूचना गलत निकली। जांच पड़ताल में देह व्यापार का मामला सामने नहीं आया। होटल में कोई आपत्ति जनक गतिविधि नहीं पाई गई। बताया जाता है कि नगर इंस्पेक्टर…

  • गोपालगंज: लूटपाट कर रहे दो युवक को लोगों ने पकड़ कर पीटा, गिरफ्तार

    शहर के बंजारी मोड़ के समीप शुक्रवार की रात एक मॉर्ट की मालकिन को बाइक पर उनके घर छोड़ने जा रहे एक युवक को कुछ युवक रोक कर लूटपाट करने लगे। इस दौरान लूटपाट करने का विरोध करने पर युवक को लोहे के रॉड से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस बीच…

  • भोरे धोबी घाट से अधेड़ का शव बरामद

    भोरे थाना क्षेत्र के धोबी घाट के पास सड़क किनारे झाड़ी से एक अधेड़ व्यक्ति की शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान रोमन पुर गांव के विद्याधर राम के पुत्र 45 वर्षीय पुत्र बाबूराम के रूप की गई है। बताया जाता है कि शाम साढ़े चार बजे बाबू राम बाइक से अपने घर से…