Author: Gopalganj
-
कटेया: शिक्षक के घर डकैती, परिजनों को बंधक बना 10 लाख की संपत्ति लूटी
कटेया थाने के कोल्हुआड़ बगही गांव में बुधवार की देर रात एक शिक्षक के घर पर धावा बोलकर डकैतों ने 47 हजार रुपए नगद व साढ़े नौ लाख के गहने लूट लिये। करीब अठारह-बीस की संख्या में पहुंच डकैतों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया। दहशत फैलाने के लिए चार…
-
कुचायकोट: सेमरा पंचायत की मुखिया व सचिव सहित 17 पर प्राथमिकी
मुख्यमंत्री नल जल योजना में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरतने के मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन सिंह ने सेमरा पंचायत की मुखिया, पंचायत सचिव सहित 17 लोगों के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें इस योजना की राशि का गबन करने का भी आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद…
-
हथुआ: गोरखपुर के मुंशी से बदमाशों ने 5.3 लाख रुपये लूटे, फायरिंग कर फैलाई दहशत
मीरगंज नगर के वार्ड नौ पूरब टोला में दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने मंगलवार की देर रात कपड़ा व्यवसायी के मुंशी से 5.30 लाख रुपये लूट लिए और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पीड़ित उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के एक बड़े व्यापारी का मुंशी है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची…
-
फुलवरिया: भूमि विवाद में किसान को गोली मारी, मौत
फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयलादेवा गांव में भूमि विवाद को लेकर सोमवार की रात एक किसान के घर पर चढ़ कर उन्हें गोली मार दिया गया। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल किसान को परिजन इलाज के लिए रेफरल अस्पताल फुलवरिया ले गए। जहां किसान की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल…
-
कटेया: सनकी दामाद ने ससुर, सास व साले के पुत्र को मार डाला
सनकी दामाद ने अपने ससुर, सास व साले के पुत्र की चाकू गोदकर हत्या कर दी। घटना रविवार की रात की उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के बरवांपट्टी थाना क्षेत्र के खानगी गांव की है। मामले में आरोपित युवक को पुलिस ने कटेया थाना क्षेत्र के धर्मकत्ता गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने पुलिस को…
-
थावे: तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से बैंककर्मी की मौत
थावे-अरना मुख्य पथ पर थावे बाजार स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार से जा रही एक बाइक ने बैंककर्मी को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल बैंक कर्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बैंककर्मी को मृत घोषित कर दिया। सदर अस्पताल पहुंची थावे…
-
भोरे: देसी पिस्तौल व कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार
पुलिस ने सोमवार की सुबह थाना क्षेत्र के लामीचौर पश्चिम टोला गांव में छापेमारी कर देसी पिस्तौल तथा जिदा कारतूस के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीन अपराधियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें सोमवार की शाम जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार भोरे थाने में तैनात एसआई जवाहर राय…
-
गोपालगंज: छापेमारी में डॉ राजेन्द्र ठाकुर समेत शहर के आधा दर्जन नर्सिंग होम सील
जिलाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर के निर्देश के बाद सोमवार को शहर में नियमों को ताक पर रखकर चलाए जाने वाले नर्सिंग होम के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान शहर के कई बड़े चिकित्सकों के आधा दर्जन नर्सिंग होम को सील कर दिया गया। जिन नर्सिंग होम के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई…
-
गोपालगंज: गंडक नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत
प्रखंड क्षेत्र के सलेमपुर गांव के समीप गंडक नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना के समय मृत किशोर अपने गांव के अन्य बच्चों के साथ गंडक नदी में नहाने के लिए गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत किशोर के शव को गंडक…