Author: Gopalganj
-
कुचायकोट: हाईवे पर ट्रैक्टर पलटा, बाल-बाल बचा ड्राइवर
कुचायकोट मैरवा स्टेट हाईवे पथ पर दवनापट्टी मोड़ के समीप एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक बाल- बाल बचा। ट्रैक्टर पर सवार व्यक्ति शराब के नशे में था और वह बार -बार चालक के शरीर पर गिर जा रहा था। जिसके कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
-
फुलवरिया: कनीय अभियंता से मारपीट मामले में दोनों ओर से प्राथमिकी, एक गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के बंशी बरतहां गांव में नल-जल योजना के तहत लगाए गए पंप का बिजली ठीक करने के दौरान बिजली विभाग के कनीय अभियंता तथा ग्रामीणों के बीच हुई मापीट मामले में दोनों पक्ष ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित…
-
मांझा: राशि मिली, फिर भी बिना किताब के पढ़ाई कर रहे बच्चे
बच्चों के खाते में किताब खरीदने के लिए सीधे राशि भेजने के बाद भी मांझा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय धर्मपरसा में पढ़ने वाले बच्चे बिना किताब के पढ़ाई कर रहे हैं। बच्चों के खाते में से राशि निकाल लेने के बाद भी उनके अभिभावकों ने बच्चों के लिए किताब नहीं खरीदी है। इस बात…
-
फुलवरिया: मानव बल रविंद्र सिंह को छुडा़ने गये जेई पर जानलेवा हमला, पैर टुटा!
बंधक बनाए गए बिजली कंपनी के एक मानव बल को मुक्त कराने गए स्थानीय विद्युत उपकेंद्र फुलवरिया के जूनियर इंजीनियर पर जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया गया। हमले में उनका बायां पैर टूट गया। जख्मी इंजीनियर प्रीतम कुमार बंटी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी कंपनी के…
-
फुलवरिया: साइकिल खड़ी कर पुल की रेलिग पर बैठा युवक नहर में गिरा
फुलवरिया थाना क्षेत्र के हाथौजी गांव के समीप हथुआ शाखा नहर के पुल पर अपनी साइकिल खड़ी कर रेलिग पर बैठा एक युवक अचानक नहर में गिर गया। जिससे नहर के पानी में बहाव में युवक बह गया। ग्रामीणों से इस घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे बीडीओ, सीओ तथा थानाध्यक्ष ने गोताखोर…
-
फुलवरिया: अब महंगा पड़ेगा पढ़ाते समय मोबाइल फोन पर बात करना
अब कक्षा में बच्चों को पढ़ाने की जगह शिक्षक अपने मोबाइल फोन पर बात नहीं कर सकेंगे। ना ही अपने मोबाइल फोन से किसी को मैसेज भेज सकेंगे। कक्षा में बच्चों को पढ़ाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना अब शिक्षकों को महंगा पड़ जाएगा। शिक्षा विभाग ने कक्षा में शिक्षकों के मोबाइल फोन के…
-
सिधवलिया: सड़क हादसे में घायल प्रधान शिक्षिका की इलाज के दौरान मौत
सड़क हादसे में घायल सिधवलिया प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कलीटोला की प्रधान शिक्षिका की इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गईं। हादसे की शिकार बनीं शिक्षिका जदयू के जिला महासचिव सह पूर्व उप प्रमुख की पत्नी थीं। प्रधान शिक्षिका की मौत की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार को विद्यालय में शोकसभा…
-
थावे: इंजीनियर से घर का पता पूछ कर मारा चाकू, विरोध में एनएच जाम
शहर के कौशल्या चौक के पास बुधवार को एक इंजीनियर से घर का पता पूछने के बाद युवकों ने चाकू मार दिया. वारदात के बाद उसे सड़क किनारे बेहोशी के हालत में छोड़कर सभी फरार हो गये. पुलिस ने घायल इंजीनियर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बतायी…
-
गोपालगंज: जांघ में सरिया घुसने से जख्मी किशोर ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
नगर थाने के तुरकहां पुल के समीप निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर मंगलवार की शाम सरिया घुसने से जख्मी किशोर की मौत इलाज के दौरान गोरखपुर में हो गई। मृतक नगर थाने के ही सहबजवां गांव के हरि पंडित का आठ वर्षीय पुत्र विक्की कुमार था। विक्की की मौत के बाद शव जैसे ही बुधवार की सुबह…
-
सिधवलिया: ऑटो-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत,दो लोग जख्मी
थाने के हरदिया मोड़ के समीप छपरा-महम्मदपुर एनएच 101 पर मंगलवार की रात ऑटो व बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार एक अन्य युवक व ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक इसी थाने के चमनपुरा गांव के स्वर्गीय शंकर प्रसाद का…