Gopalganj News – गोपालगंज न्यूज़

कटेया- संदिग्ध परिस्थिति में कुख्यात चंद्रसेन यादव की मौत

कटेया थाना के टेर खेमराज निवासी पूर्व मुखिया चंद्रसेन यादव की मौत हो गयी। 2001 से 2006 तक वे बँकटिया पंचायत के मुखिया रह चुके थे। वर्तमान में उनकी पत्नी कलावती देवी मुखिया हैं। चंद्रसेन यादव दो दशकों को पुलिस के लिए सरदर्द बने रहे। इधर कुछ वर्षों से स्थानीय राजनीति में काफी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर अचानक उनकी तबियत बिगड़ने लगी। गोरखपुर ले जाने के क्रम में ही रास्ते मे उनकी मौत हो गयी। वहीं दबी दबी सी खबर ये है कि होली के दिन वे अपने दोस्तों संग शराब पार्टी कर रहे थे जिसमें जहर मिला दिया गया था जिससे उनकी जान गई। समाचार प्रेषण तक किसी भी प्रकार की प्राथमिकी दर्ज नहीं कि गयी थी।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *