Bihar Local News Provider

गोपालगंज: विष्णु शुगर मिल लेगा सामामुसा फैक्ट्री क्षेत्र का गन्ना

सासामुसा चीनी मिल में हादसे में छह मजदूरों की मौत के बाद मिल बंद होने से गन्ना किसानों पर आया संकट अब टल गया है। अब सासामुसा चीनी मिल क्षेत्र को गन्ना शहर के हरखुआ में स्थिति विष्णु शुगर मिल में गिराया जाएगा। गन्ना उद्योग विभाग ने गन्ना किसानों को राहत देते हुए इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश जारी करने के साथ ही गन्ना उद्योग विभाग ने सामामुसा चीनी मिल से पंजीकृत गन्ना किसानों की सूची विष्णु शुगर मिल को सौंपने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। सूची मिलने के बाद यह मिल गन्ना गिराने के लिए सामामुसा फैक्ट्री क्षेत्र के किसानों को पर्ची जारी करेगा। गन्ना गिराने के साथ ही किसानों का भुगतान भी विष्णु शुगर मिल ही करेगा। गन्ना उद्योग विभाग के इस फैसले से हादसे के बाद सामामुसा चीनी मिल बंद हो जाने से अपना गन्ना गिराने के लिए परेशान किसानों को राहत मिल गई है।
सामामुसा चीनी हादसे में छह कर्मियों की मौत के बाद शुक्रवार को गन्ना उद्योग विभाग के डिप्टी केन कमिश्नर एसके लाल घटनास्थल का निरीक्षण करने सामामुसा चीनी मिल पहुंचे। उन्होंने चीनी मिल का निरीक्षण करने के बाद गन्ना किसानों से भी बातचीत किया। गन्ना किसान इस बात को लेकर ¨चतित थे कि हादसे के बाद सासामुसा चीनी मिल बंद हो जाने से वे अपना गन्ना कहां गिराएंगे। लेकिन अब सामामुसा चीनी मिल एरिया के किसानों की गन्ना गिराने की समस्या दूर हो गई है। निरीक्षण के बाद डिप्टी केन कमिश्नर ने बताया कि सामामुसा मिल एरिया के किसानों का गन्ना हरखुआ स्थित विष्णु शुगर मिल में गिराया जाएगा। गन्ना उद्योग विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है। इस निर्देश के बाद सासामुसा मिल एरिया में गन्ने के रकबा की मापी पर्ची विष्णु शुगर मिल को भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गन्ना के रकबा की मापी पर्ची तथा किसानों की सूची सौंपने के बाद विष्णु शुगर मिल उसकी के आधार पर इस एरिया के गन्ना किसानों को पर्ची जारी करेगा। पर्जी जारी होने के बाद इस एरिया के किसान अपना गन्ना विष्णु शुगर मिल में गिराएंगे। उन्होंने बताया कि सासामुसा फैक्ट्री एरिया का गन्ना लेने के साथ ही विष्णु शुगर मिल गन्ना किसानों को भुगतान भी करेगा।