Bihar Local News Provider

विजयीपुर: पुलिस के हत्थे चढ़े सीमा हत्याकांड मामले के दो आरोपित

विजयीपुर थाना क्षेत्र के खिरीडीह गांव निवासी सीमा कुमारी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों में मृतका की एक सहेली भी है। पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
खिरीडीह गांव निवासी सीमा कुमारी को कुछ दिन पूर्व उसी गांव की एक सहेली बुलाकर अपने साथ लेकर बाहर गई थी। लेकिन इसके बाद सीमा कुमारी वापस अपने घर नहीं लौटी। युवती के घर नहीं लौटने पर परिजना उसकी तलाश करने लगे। जो सहेली उसे बुलाकर अपने साथ ले गई थी परिजनों ने उससे भी पूछताछ किया। लेकिन पहले उसने सीमा कुमार को अपने जीता के घर देवरिया जाने की बात कही। लेकिन बाद में वह इस संबंध में कोई जानकारी होने से इन्कार करने लगी। इसी बीच सीमा कुमार की हत्या को शव को खेत में फेंक दिया गया। खेत में शव पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था। इस घटना को लेकर मृतका के परिजनों ने थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। हालांकि मृतका की बहन ने पुलिस को उसकी सहेली पर हत्या करने की साजिश रचने का आरोप भी लगाया था। बताया जाता है कि घर से बुलाकर ले जाने की जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को खिरीडीह गांव निवासी मृतका की सहेली नीरज कुमारी तथा इसी गांव का निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया।