Bihar Local News Provider

विजयीपुर: खेत में पहिया धंसने से ट्रैक्टर पलटा, दबने से चालक की मौत

विजयीपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा मांव में बुधवार की सुबह धान की रोपनी के लिए खेत तैयार करने के दौरान खेत में धंसे पहिया को निकालने के दौरान एक ट्रैक्टर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर से दबने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन चालक को इलाज के लिए देवरिया ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही चालक की मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि सोनवर्षा गांव निवासी रामंचद्र दयाव मंगलवार की सुबह धान की रोपनी के लिए अपने खेत को तैयार कर रहे थे। वे ट्रैक्टर से खेत की लेवलिग कर रहे थे। तभी पानी से भरे खेत में ट्रैक्टर का एक पहिया धंस गया। बताया जाता है कि पहिया धंसने के बाद स्लेटर तेज कर रामचंद्र यादव ट्रैक्टर को पहिया को निकालने का प्रयास करने लगे। तभी अचानक ट्रैक्टर का अगला पहिया ऊपर उठ गया और ट्रैक्टर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर से दब जाने से चालक रामचंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में परिजन इन्हें इलाज के लिए देवरिया ले जाने लगे। लेकिन देवरिया पहुंचने से पहले की चालक रामचंद्र यादव की मौत हो गई। बताया जाता है कि हादसे में मारे गए चालक के तीन संजय यादव, विद्यासागर यादव तथा शिवदयाल यादव हैं। अपनी पति की मौत से ललीता देव रो-रोकर बार-बार बेसुध हो जा रही हैं। हादसे में चालक की मौत से गांव का माहौल गमगीन हो गया है। मृतक परिजनों के चित्कार से उन्होंने ढांढस देने पहुंचे ग्रामीणों की भी आंखें नम हो गईं।