Bihar Local News Provider

विजयीपुर: जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े,पंद्रह पर दर्ज हुई प्राथमिकी

मझवलिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनो घायलों को ईलाज के लिए विजयीपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए गोपालगंज रेफर कर दिया गया। मामले में दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ तीन महिला सहित पन्द्रह पर लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक पक्ष से रामाशंकर यादव ने दर्ज प्राथमिकि में बताया है कि वह अपने दरवाजे पर बैठे थे। इस दौरान उसके पड़ोसी जमीन विवाद को लेकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की गई। उनको बचाने आयी पत्नी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। वहीं घर में रखे पच्चास हजार के गहने भी लूट ले गए। रमाशंकर यादव ने शम्भू यादव सहित तीन पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। वहीं दूसरे पक्ष से शम्भू यादव के दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उसकी जमीन में जबरन बांस रखा जा रहा था। मना करने पर उसे तथा उनकी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया गया। पत्नी के गले से मंगलसूत्र, बाली छीन ली गई। शम्भू यादव ने अमरेश यादव ,रामाशंकर यादव सहित बारह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। इस संबध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।