Bihar Local News Provider

टैंकर की चपेट में आने से उचकागांव के युवक की मौत

थाना क्षेत्र के उचकागांव गांव निवासी एक युवक की महाराष्ट्र के मुंबई महानगर के ठाणे शहर में टैंकर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे को शिकार बना युवक ठाणे में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था। काम के दौरान ही पानी लेकर आ रहे एक टैंकर ने युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत की जानकारी मिलने पर उचकागांव गांव का माहौल गमगीन हो गया है। परिजनों के चित्कार से ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।
बताया जाता है कि उचकागांव गांव निवासी भाजपा नेता सत्येंद्र ¨सह पुत्र 25 वर्षीय संजीव कुमार ¨सह उर्फ गुड्डू ¨सह तीन माह पूर्व अपने चचेरे भाई के माध्यम से मुंबई के ठाणे शहर में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने के लिए गए थे। वे वहां मजदूरों के माध्यम से भवन निर्माण का काम करते थे। काम के दौरान बीमार पड़ने पर संजीव कुमार वापस आ गए। बीमारी ठीक होने पर यह युवक 10 दिसंबर वापस काम पर लौट गया। इसी बीच गुरुवार की सुबह संजीव कुमार निर्माणाधीन भवन के पास गए थे। इसी दौरान कंस्ट्रक्शन के लिए पानी लेकर आ रहे एक टैंकर ने संजीव कुमार को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक की मौत की जानकारी मिलते ही पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। हादसे के शिकार युवक के पिता सत्येंद्र ¨सह तथा मां उर्मिला देवी का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों के चित्कार से ढांढस बांधने गए ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।
फरवरी में तय है संजीव के बड़े भाई की शादी:
हादसे के शिकार बने संजीव कुमार के बड़े भाई राजीव सिंह की शादी फरवरी माह में तय है। राजीव सिंह दिल्ली के एक कंपनी में काम करते हैं। अपने बड़े भाई की शादी को लेकर संजीव कुमार 25 जनवरी को अपने बड़े भाई के पास दिल्ली आने वाला था। शादी के लिए मार्केटिग करने के बाद दोनों भाई एक साथ दिल्ली से पांच फरवरी को अपने घर आने वाले थे। घर के सदस्य इस शादी की तैयारी में जुटे हुए थे। तभी गुरुवार को हादसे में संजीव कुमार की मौत की खबर घर पहुंची और शादी की खुशी गम में बदल गई।