Bihar Local News Provider

उचकगांव में बाइक से घर जा रही महिला को मारी गोली

उचकागांव थाने के बलेसरा-बड़वा गांव के समीप मंगलवार को जमीन विवाद में एक महिला को गोली मार कर जख्मी कर दिया गया। जख्मी महिला उचकागांव थाने के लुहसी गांव के योगेन्द्र सिंह की पत्नी पवित्रा देवी है। इलाज के लिए जख्मी महिला को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जख्मी महिला पवित्रा देवी ने बताया कि वह मंगलवार की शाम मीरगंज शहर से अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक पर सवार होकर घर जा रही थी। वह जैसे ही बलेसरा-बड़वा गांव के समीप पहुंची कि दो बाइक पर सवार चार लोग वहां पहुंचे व पूर्व से चल रहे जमीन विवाद को लेकर उसके ऊपर गोली चला दी। गोली लगने से वह जख्मी हो गई। महिला ने बताया कि गोली मारने के बाद दो बाइक पर सवार चारों लोग फरार हो गए। उसने यह भी बताया गोली मारने आए चार लोगों में वह तीन लोगों को पहचानती है। एक हेलमेट पहने हुए था। इस कारण वह उसे पहचान नहीं सकी। उधर, मामले में खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी।