Bihar Local News Provider

उचकागांव : वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

उचकागांव थाना क्षेत्र के तीनमुहानी पुल के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित थाना क्षेत्र के गरमा तथा बड़का सांखे गांव के निवासी हैं। आरोपितों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
बताया जाता है कि उचकागांव थाना के पुलिस पदाधिकारी मोहम्मद एजाज खान पुलिस के साथ तीनमुहानी पुल के समीप वाहन जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान उधर से एक बाइक पर सवार होकर गुजर रहे दो युवक पुलिस को जांच पड़ताल करते देख भागने लगे। जिनका पीछा कर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पकड़ने के बाद पुलिस ने बाइक के कागजात मांगे तो युवक उसे नहीं दिखा सका। जिसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया युवकों ने बताया कि बाइक चोरी की है। पुलिस ने बाइक को जब्त करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित थाना क्षेत्र के गुरमा गांव निवासी ओमजी कुमार तथा बड़का सांखे गांव निवासी तैयब आलम बताए जाते हैं। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।