Bihar Local News Provider

उचकागांव: पेट्रोल पंप कर्मी को घायल किया

गोपालगंज-मीरगंज मुख्य पथ उचकागांव थाना क्षेत्र के बृंदावन गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर कुछ लोगों ने पंप के कर्मी प्रभू यादव को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल पंप कर्मी मोतिहारी जिला के कोटवा थाना के कररिया पांडेय टोला गांव का निवासी बताया जाता है। बताया जाता कि कि पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खरीदने पहुंचे लोगों ने पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर पंप कर्मी की पिटाई कर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।