Bihar Local News Provider

उचकागांव- तीन बच्चों की मां को जलाकर मारने का प्रयास

दहेज में बाइक व सोने की चेन की मांग पूरी नहीं होने पर उचकागांव थाना क्षेत्र के चकयोगा गांव में विवाहित शाहजहां खातून को उसके ससुराल के लोगों ने जलाकर मारने का प्रयास किया। घटना के बाद तीन बच्चों की मां शाहजहां खातून महिला थाने में पहुंची। पीड़ित महिला के बयान पर घटना की थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया गांव के इम्तेयाज मियां की पुत्री शाहजहां खातून की शादी उचकागांव थाना क्षेत्र के चकयोगा गांव के असलम अली के साथ हुई है। शादी के बाद ससुराल जाने पर शाहजहां को उसके ससुराल के लोगों ने कुछ समय तक ठीक से रखा। बाद में दहेज में बाइक, सोने की चेन, टीवी तथा फ्रीज की मांग के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस बीच उसने तीन बच्चों को भी जन्म दिया। लेकिन ससुराल के लोगों द्वारा उसे प्रताड़ित किए जलाने का कार्य लगातार जारी रहा। इस बीच मंगलवार को शाहजहां को उसके पति व ससुर सहित ससुराल के लोगों ने दहेज नहीं मिलने पर जलाकर मारने का प्रयास किया। ससुराल से जान बचाकर पीड़िता महिला थाने पर पहुंची तथा घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। दर्ज प्राथमिकी में महिला ने अपने पति असलम अली तथा ससुर गुल हसन मियां सहित छह लोगों को नामजद आरोपित बनाया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *