Bihar Local News Provider

थावे: कबिलासपुर नहर की तरफ जा रहे युवक को चाकू घोंपा

थाना क्षेत्र के कबिलासपुर नहर की तरफ जा रहे एक युवक को कुछ लोगों ने चाकू घोंप कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना को आपसी विवाद में अंजाम दिया गया था। इस घटना के बाद घायल युवक को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। युवक के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि कबिलासपुर नहर के समीप झोपड़ी बनाकर रहे रहे रामनाथ नट का पुत्र संजय नट का कुछ लोगों से आपसी विवाद चल रहा है। शनिवार की सुबह संजय नट नहर से होते हुए खेत की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और चाकू घोंप कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस बीच घायल के चिल्लाने पर मौके पर पहुंची परिजनों ने खून से लथपथ युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना को लेकर घायल युवक के बयान पर उचकागांव थाना क्षेत्र के के दहिभाता नहर के समीप रहने वाले भूषण नट, इस्लाम नट और भुटेली नट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।