Bihar Local News Provider

थावे: थावे रोड में स्कॉर्पियो ने ऑटो में मारी टक्कर, छह घायल

शहर के थावे रोड में तेज गति से आ रहे स्कॉर्पियो चालक ने ऑटो में टक्कर मार दिया। इस घटना में ऑटो में सवार दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायल लोगों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक महिला की हालत गंभीर बताई जाती है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम करीब सात बजे शहर के राजेंद्र बस स्टैंड के समीप एक एक ऑटो में सवार होकर थावे थाना क्षेत्र के थावे बाजार निवासी कुंती देवी, योगेंद्र यादव, चंदन कुमार तथा रोशन कुमार सहित आधा दर्जन लोग थावे जाने के लिए निकले। जैसे ही ऑटो थावे रोड की ओर आगे बढ़ी, सामने से तेज गति से आ रहे एक स्कॉर्पियो चालक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना में ऑटो में सवार सभी छह लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल लोगों में एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर भाग निकलने में सफल हो गया। नगर थाने की पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की।